एक्सप्लोरर

Bihar IPS Transfer: बिहार में फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, चुनाव से पहले 6 IPS अधिकारियों और 26 DSP का स्थानांतरण

Nitish Government: बिहार में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसकी अधिसूचना भी बिहार गृह विभाग ने जारी कर दी है.

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित है. इससे पहले बिहार सरकार ने गुरुवार को छह भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का तबादला किया है. इसके अलावा, 26 पुलिस उपाधीक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है. इसकी अधिसूचना बिहार गृह विभाग ने जारी कर दी है.

इन आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

गृह विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी को पटना नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ)-1 से हटाकर एसडीपीओ-2 विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि, सहायक पुलिस अधीक्षक, वैशाली शैलजा को अगले आदेश तक हिलसा (नालंदा) एसडीपीओ-1 के रूप में भेजा गया है.

इसी तरह संकेत कुमार को सारण से रोहतास (बिक्रमगंज) एसडीपीओ बनाया गया है तथा सहायक पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर गरिमा को सरैया के एसडीपीओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आईपीएस अधिकारी और बेगूसराय की सहायक पुलिस अधीक्षक साक्षी कुमारी को बेगूसराय के बलिया का एसडीपीओ तथा दरभंगा की सहायक पुलिस अधीक्षक कोमल मीणा को पटना के मसौढ़ी एसडीपीओ-1 की जिम्मेदारी दी गई है.

इसके अतिरिक्त बिहार पुलिस सेवा के 26 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है. यह बदलाव कानून-व्यवस्था के लिए बेहद अहम बताया गया है. इनमें विभिन्न जिलों के एसडीपीओ शामिल हैं. अधिसूचना के मुताबिक, मुजफ्फरपुर (पूर्वी) एसडीपीओ सहरियार अख्तर को अपर पुलिस अधीक्षक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर का दायित्व सौंपा गया है. सुनीता कुमारी को सीतामढ़ी के पुपरी एसडीपीओ की जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह डुमरांव के बीएमपी 18 के पुलिस उपाधीक्षक पोलस्त कुमार को बक्सर डुमरांव का एसडीपीओ बनाया गया है. 

नव वैभव पटना के ट्रैफिक डीएसपी बनाए गए

इसके अलावा, नव वैभव को पटना ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है, जबकि रामकृष्णा को कटिहार का साइबर क्राइम डीएसपी बनाया गया है. इसी तरह राजेश कुमार को जमुई, झाझा के एसडीपीओ से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक रेल मुजफ्फरपुर और प्रतीक्षारत विपिन कुमार को गया मुख्यालय- 2 का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है. इसके अलावा, कई एसडीपीओ के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है.

ये भी पढ़ें: पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज, विरोध प्रदर्शन के दौरान हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget