एक्सप्लोरर

Bhagalpur Bridge Collapsed: तीसरी बार भागलपुर अगुवानी पुल गिरने पर नीतीश सरकार क्या बोली? आया जवाब

Bihar Bridge Collapsed: अगुवानी और सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी में पिलर संख्या 9 और 10 के बीच का हिस्सा ध्वस्त हो गया है. वहीं, इसको लेकर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लि. ने प्रेस रिलीज जारी किया है.

Bhagalpur Bridge Collapsed: बिहार में पुल, पुलिया के क्षतिग्रस्त और गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है. इस बीच, निर्माणाधीन अगुवानी पुल का स्ट्रक्चर शनिवार को फिर गिरकर गंगा में समा गया. यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वहीं, इस मामले को लेकर नीतीश सरकार का जवाब भी सामने आ गया है. बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लि. ने आनन-फानन में प्रेस रिलीज जारी कर अपना पक्ष रखा. इस प्रेस रिलीज के अनुसार त्रुटिपूर्ण डिजाइन को पहले से ही हटाया जा रहा था. शनिवार को उस त्रुटिपूर्ण डिजाइन का क्षतिग्रस्त हिस्सा गंगा नदी में समाया है.

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लि. की मुख्य बातें

  • इस योजना का निर्माण हेतु कार्य ईपीसी मोड पर आवंटित था जिसके डिजाइन की जिम्मेवारी संवेदक की थी.
  • पुल के एक्सट्रा डोस्ड भाग के निर्माण के समय पहली बार 30 अप्रैल 2022 को क्षतिग्रस्त हुआ जिसे तोड़कर हटाने का निर्देश दिया जा चुका है. इसके डिजाइन की जांच आईआईटी रुड़की ने की थी. इसके अतिरिक्त पुल के सब स्ट्रक्चर  एवं फाउंडेशन की भी जांच करायी जा रही है.
  • इसी बीच इस तकनीक पर बन रहे पुल का दूसरा भाग दिनांक 04 जून, 2023 को क्षतिग्रस्त हुआ.
  • जांच में इसका डिजाइन  त्रुटिपूर्ण पाया गया तत्पश्चात तत्काल पुल का कार्य बंद करा दिया गया.
  • संवेदक को इस तकनीक पर निर्माण किए जा रहे सभी भाग को हटाने का आदेश दिया गया है.
  • इसी बीच पूर्व में क्षतिग्रस्त हुए भाग के शेष हिस्से जिसे हटाया जा रहा था, गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि एवं तेज बहाव होने के कारण आज ( 17 अगस्त) क्षतिग्रस्त हो गया.
  • यह भाग पूर्व के क्षतिग्रस्त भाग जिसे हटाया जाना था उसी का एक हिस्सा था.
  • गत दुर्घटना के बाद इस पुल पर किसी भी प्रकार का कार्य नहीं कराया जा रहा है.
  • माननीय उच्च न्यायालय ने यह आदेश दिया है कि संवेदक के कोस्ट पर नये सिरे से इस भाग का कार्य कराया जाना है. उक्त के आलोक में नया डिजाइन  प्रक्रियाधीन है. इसके बाद इसका नये सिरे से निर्माण कार्य कराया जाएगा.

तीसरी बार पुल का हिस्सा टूटा

बता दें कि अगुवानी और सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी में पिलर संख्या 9 और 10 के बीच के स्लैब के सेगमेंट के लिए बना स्ट्रक्चर ध्वस्त हुआ है. पिछले एक माह से निर्माण कार्य बढ़ते जलस्तर के कारण बाधित था, लेकिन इस बीच लगातार गंगा नदी में जलस्तर ज्यादा बढ़ जाने के कारण दबाव में स्लैब का आयरन स्ट्रक्चर नदी में जा गिरा. इससे पहले दो बार इस पुल का हिस्सा टूट चुका है.

ये भी पढ़ें: Bihar Bridge Collapse: तीसरी बार भागलपुर-सुल्तानगंज अगुवानी पुल गंगा नदी में ध्वस्त, 1710 करोड़ की है योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget