एक्सप्लोरर

New Year 2022: क्या बिहार में बैन है न्यू ईयर पार्टी? क्या है गाइडलाइन, जान लीजिए अभी, नहीं तो हो सकती है भारी परेशानी!

पटना में सभी थाने की पुलिस को अलर्ट रखा गया है. पुलिस का फोकस क्राइम कंट्रोल के साथ-साथ शराब पार्टियों पर भी रहेगी. जिसके लिए विशेष तौर पर शहर के सभी होटल और लॉज की चेकिंग की जाएगी.

बिहार: नए साल के जश्न को लेकर 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक सभी पार्क और ज़ू बंद रहेंगे. होटलों और रेस्त्रां में नए साल को लेकर हो रहे जश्न पर होटल मालिकों को कोविड प्रोटोकॉल के नियम को सुनिश्चित करना होगा. नए साल की रात पर प्रशासन के तरफ़ से विशेष निगरानी रखी जाएगी ऐसे में घर से निकलने से पहले आप अपने मन पर संयम बरते. कोविड के बढ़ते मामले को लेकर बिहार सरकार ने दो दिन सार्वजनिक जगहों पर ताला लगाने की पहल की है ताकी कोरोना के बढ़ते मामले पर विराम लगाया जा सके.

न्यू ईयर पार्टियों पर पटना पुलिस की रहेगी विशेष नजर

न्यू ईयर पर पटना में होने वाले पार्टियों पर पटना पुलिस की नजर है. इसके लिए सभी थाने की पुलिस को अलर्ट रखा गया है. पुलिस का फोकस क्राइम कंट्रोल के साथ-साथ शराब पार्टियों पर भी रहेगी. जिसके लिए विशेष तौर पर शहर के सभी होटल और लॉज की चेकिंग की जाएगी. चेकिंग करने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाया जा रहा है. पटना के SSP उपेंद्र कुमार शर्मा की तरफ से सभी SDPO और थानेदारों को अपने इलाके में स्पेशल ड्राइव चलाने के लिए खास निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें- बिहार: सीएम के अभियान पर तेजस्वी का हमला, नीतीश कुमार कहते हैं शराब पीने से एड्स होता है, उनके ज्ञान पर हंसी आती है

5 दिन तक चलेगा ड्राइव

SSP ने बताया कि स्पेशल ड्राइव लगातार 5 दिनों तक चलेगा. इसकी शुरुआत 28 दिसंबर की रात से ही कर दी गई है जो 1 जनवरी की रात तक जारी रहेगा. छोटे से लेकर बड़े होटल व लॉज के कमरों को जांच की जाएगी. वहां होने वाले सेलिब्रेशन और न्यू ईयर पार्टी पर सख्त नजर रखी जाएगी. अगर कोई शराब पार्टी करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri Cinema: खेसारी लाल यादव और रत्नाकर कुमार की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़ा दी हलचल, आ रही बैक टू बैक फिल्में

सार्वजनिक जगहों पर न लगाएं भीड़

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने 31 दिसंबर, 1 और 2 जनवरी के दिन सभी पार्कों को बंद रखने का आदेश दिया है. जिसके बाद SSP ने पटना के लोगों से सरकार के आदेश और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है. 

मास्क और सैनिटाइजर का हर हाल में इस्तेमाल

नई गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं. दुकानों और प्रतिष्ठानों में सबको हमेशा मास्क पहनना होगा. सभी दुकानें सामान्य रूप से खोली जाएंगी. सैनिटाइजर की व्यवस्था हर हाल में करनी होगी. सोशल डिस्टेंसिंग के लिए घेरा बनाना होगा. इसके अलावा दुकानों और प्रतिष्ठानों में केवल वही कर्मचारी काम कर सकेंगे जिन्होंने कोरोना का टीका लगवा लिया है.

50 प्रतिशत के साथ खुलेंगे सिनेमा घर और मॉल

सिनेमा घर और मॉल को लेकर भी गाइडलाइन जारी की गई है. सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, स्विमिंग पूल, क्लब, जिम कुल क्षमता के 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे. इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराना अनिवार्य है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget