एक्सप्लोरर

BPSC वाले 'बवाल' में कूदीं नेहा सिंह राठौर, चिराग पासवान और नीतीश कुमार से कर दिया ये सवाल

Neha Singh Rathore on BPSC Protest: नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना वीडियो बयान पोस्ट किया है. पढ़िए उन्होंने बीपीएससी वाले बवाल पर क्या कुछ कहा है.

Neha Singh Rathore: BPSC अभ्यर्थियों का पटना में धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है. अभी तक उनकी जो मांगें हैं वो पूरी नहीं हुई हैं. इस लड़ाई में 'बिहार में का बा' गाने वाली नेहा सिंह राठौर भी कूद गई हैं. उन्होंने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और चिराग पासवान (Chirag Paswan) पर सीधे तौर पर हमला बोला है. 

नेहा सिंह राठौर ने बिना नाम लिए बिहार के उन यूथ आइकॉन पर भी तंज कसा है जो उन पर कभी बिहार की अच्छाई बताते हुए हमलावर थे. नेहा सिंह राठौर ने बीते मंगलवार (31 दिसंबर, 2024) एक्स पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है. उसमें वे बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में अपनी बात कह रही हैं. साथ ही अभ्यर्थियों पर हुए पटना में लाठीचार्ज को लेकर सरकार से सवाल भी किया है.

'किस सरकार की दलाली में व्यस्त हैं?'

नेहा सिंह राठौर ने कहा, "कहां हैं वो बिहार के मौका परस्त यूथ आइकॉन जिन्होंने बिहारी अस्मिता की बातें बोलकर बिहार को ठग लिया? आज जब बिहार का युवा सड़क पर रोजगार की लड़ाई लड़ते हुए लाठी खा रहा है तब किस सरकार की दलाली में व्यस्त हैं ये लोग? अब युवाओं की आवाज नहीं उठाएंगे?" 

नेहा ने पूछा- 'चिराग पासवान कहां गायब है?'

आगे नेहा सिंह राठौर कहती हैं, "बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर मेरे सवालों को अल्लर-बल्लर बोलने वालों के मुंह से बोली क्यों नहीं निकल रही है? कहां गायब हैं युवा बिहार चिराग पासवान? क्यों बच्चों को लाठी से मरवा रहे हैं नीतीश कुमार जी? ये काम बहुत गलत हुआ है. बच्चों पर हाथ नहीं उठाना चाहिए."

बता दें कि 70वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा में छात्र अनियमितता का आरोप लगा रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान अब तक कई बार लाठीचार्ज हो चुका है. आयोग ने एक सेंटर की परीक्षा रद्द की है. अभ्यर्थियों की मांग है कि सारे सेंटर की परीक्षा रद्द हो. जिस सेंटर की परीक्षा रद्द हुई है वहां का एग्जाम चार जनवरी को लिया जाना है.

यह भी पढ़ें- Watch: बिहार में सरकार 'पलटने' की तैयारी में लालू यादव, नए साल पर जारी कर दिया VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget