एक्सप्लोरर

Bihar Politics: विजय सिन्हा ने CM नीतीश के इस मंत्री को बताया बंधुआ मजदूर, कहा- 'आपका भी पोथी-पत्रा आया है...'

Vijay Kumar Sinha: विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर नालंदा पहुंचे थे. मंगलवार को नालंदा में पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने बयान दिया है.

नालंदा: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के एक मंत्री पर हमला बोला है. विजय सिन्हा ने जेडीयू नेता और मंत्री श्रवण कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि हिम्मत है कि ये भ्रष्टाचार पर एक शब्द बोल सकें? मंत्री श्रवण कुमार का बहुत सारा पोथी-पत्रा हमलोग के पास आया हुआ है. दया के पात्र हैं, इसलिए ज्यादा घबराइए और छटपटाइए मत. मंगलवार (31 अक्टूबर) को एक दिवसीय दौरे पर विजय सिन्हा नालंदा पहुंचे थे. पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने यह बात कही है.

विजय सिन्हा ने श्रवण कुमार को बंधुआ मजदूर बताते हुए कहा, "आपकी बंधुआ मजदूरी की व्यवस्था दिखाई पड़ती है. हाथ जोड़कर खड़ा रहिए दो पैसा कमाने के लिए यदि आपकी संपत्ति की जांच करा दिया जाएगा तो सच उजागर हो जाएगा. आपको बीजेपी और आरएसएस पर उंगली उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. भारतीय जनता पार्टी और संघ के लोग छाती ठोक कर भ्रष्टाचारी और अपराधी के विरुद्ध लड़ते हैं और बोलते हैं."

हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिले विजय सिन्हा

बीते रविवार की रात मोरा तालाब के पास ढाबा में सो रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. विजय सिन्हा मृतक गब्बर सिंह के परिवार से मिले. बजरंग दल के संयोजक कुंदन पटेल के परिवार से भी मिले. इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस किया. विजय सिन्हा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के गृह जिले में अपराध चरम पर है.

मंत्री श्रवण कुमार ने क्या कहा था?

बता दें कि मंगलवार (31 अक्टूबर) को मंत्री श्रवण कुमार ने कहा था कि सरदार पटेल ने देश में कई अहम फैसले लिए थे. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जब हत्या हुई थी तो उसके बाद एक-एक हत्यारों को पकड़ने की पूरी कोशिश की गई. कुछ पकड़े भी गए.  हत्यारे आरएसएस के लोग ही निकले थे. चार फरवरी 1948 को भारत के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार पटेल ने यह कहकर प्रतिबंध लगाया आरएसएस पर कि यह देश भक्तों को नहीं हत्यारों को और आतंकवादी को ट्रेनिंग दिलवाता है.

यह भी पढ़ें- Ethanol Plant: बिहार में इथेनॉल का नया प्लांट शुरू, CM नीतीश ने किया उद्घाटन, जानिए हर दिन कितना होगा उत्पादन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget