एक्सप्लोरर

Watch: नालंदा में तेज रफ्तार बाइक के सामने आ गया बच्चा, बचाने के चक्कर में हुई दुर्घटना, वाहन जलकर हुआ खाक

Nalanda Road Accident: नालंदा के सिलाव थाना के हाईस्कूल के पास की घटना है. बाइक ड्राइवर बिहारशरीफ से वापस गांव जा रहा था. इस दौरान सड़क दर्घटना में बाइक में आग लग गई.

नालंदा: सिलाव थाना क्षेत्र के हाईस्कूल के पास गुरुवार (28 सितंबर) की दोपहर एक बच्चे को बचाने के चक्कर में बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया. इससे बाइक जोरदार तरीके से डिवाइडर से टकरा गई और उसमें भयानक आग लग गई. बाइक सवार की सूझबूझ से बच्चे की जान तो बच गई लेकिन बाइक जलकर राख हो गई. बाइक सवार कुछ समझता तब तक देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी.

यह देख स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. लोगों ने स्थानीय थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस दल बल के साथ थाने में मौजूद अग्निशामक गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची. इसके बाद जाकर आग पर काबू पाया गया.

बिहारशरीफ से गांव जाते वक्त हुआ हादसा

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिलाव थाना क्षेत्र के बरकार गांव निवासी मो. फरहान बाइक चलाकर किसी काम से बिहारशरीफ आया था. गांव लौटने के दौरान सिलाव हाई स्कूल के पास एक बालक सड़क पार कर रहा था. बाइक तेज रफ्तार में थी. उसी दौरान बाइक सवार ने अपना संतुलन खो दिया जिससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई.

पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुटी है

सिलाव थाना के दारोगा पंकज कुमार ने बताया कि सड़क पर बच्चे को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई. इस घटना की सूचना मिली थी. पुलिस थाना में मौजूद दमकल की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची. इसके बाद आग को बुझाया गया तब तक बाइक जल गई. बाइक सवार जख्मी हो गया था. उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलाव में भर्ती कराया गया. उसकी स्थिति फिलहाल ठीक है. जख्मी के परिजनों को सूचना दी गई है. सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए. पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुटी है.

यह भी पढ़ें- Lalan Singh News: बीजेपी के खिलाफ खूब बोले ललन सिंह, कहा- 'नीतीश कुमार 7 जन्म में भी...', जानें मनोज झा पर क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget