एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में अगले आदेश तक इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू, खुलेंगी दुकानें! स्कूल-कॉलेज पर ये है अपडेट

Bihar Violence News: Nalanda और Rohtas जिले में हुई हिंसा के बाद इंटरनेट बंद करने का फैसला किया गया है. नालंदा जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है.

Nalanda News: बिहार स्थित नालंदा में हिंसा के बाद स्थानीय प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है. इसके अलावा अगले आदेश तक इंटरनेट और स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. प्रशासन के अनुसार अगले निर्देश तक यहां 2 बजे दोपहर तक ही दुकानें खुलेंगी. उधर सासाराम में सासाराम के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही  सभी कोचिंग संस्थानों को कल से खुलने का निर्देश जारी कर दिया गया है. हालांकि रोहतास जिले में अगले आदेश तक इंटरनेट बंद रहेंगे.

उधर,  हिंसा प्रभावित बिहारशरीफ में सामान्य स्थिति की बहाली के लिए पुलिस सद्भावना यात्रा और छापेमारी कर रही है. SP नालंदा  अशोक मिश्रा ने कहा कि  अभियुक्तों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। 130 गिरफ़्तारी की गई हैं.छापेमारी जारी हैं. सद्भावना यात्रा के माध्यम से प्रयास है कि स्थिति सामान्य हो.

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार (30 मार्च) को रामनवमी के जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हुई झड़प शनिवार तक जारी रही. एक अप्रैल को रोहतास के सासाराम में हुए बम विस्फोट में छह लोग घायल हो गए थे.

Giriraj Singh Statement: CM नीतीश का इफ्तार पर गिरिराज का कटाक्ष, कहा- मस्जिद में कार्यालय खोल लें, हमें ऐतराज नहीं

आरोपियों को नालंदा डीएम ने दी चेतावनी
दीगर है कि नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त रुख इख्तियार कर लिया है. उन्होंने एक बयान जारी कर सभी आरोपियों को जल्द से जल्द पुलिस  के सामने सरेंडर करने के लिए लिए कहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि जिन लोगों के खिलाफ वारंट निकाला गया है, अगर वे सरेंडर नहीं करेंगे, तो उनके घरों की कुर्की शुरू कर दी जाएगी. 

इलाके में हिंसा फैलाने के इरादे से अफवाह फैलाने वालों को रोकने के लिए पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है. इसके अलावा पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि ऐसी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. वहीं, नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि अफवाह फैलाई जा रही है कि नालंदा में पुलिसकर्मियों के हथियार लूट लिए गए, यह पूरी तरह निराधार है. ऐसी कोई भी घटना इलाके में नहीं घटी है. गौरतलब है कि हिंसा के बाद से दोनों जिलों में चार अप्रैल तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget