एक्सप्लोरर

Bihar News: नालंदा में ई रिक्शा चालक का अपरहण, ईंट पत्थर से कूच कूचकर हुई हत्या, इलाके में सनसनी

Nalanda News: मामला रहुई थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान की तुंगी गांव के निवासी सिया पासवान के 30 वर्षीय पुत्र रंजय पासवान के रूप में हुई है. वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Bihar News: नालंदा के रहुई थाना इलाके के पितौंजिया गांव के अर्ध निर्मित मकान के कूड़े के ढेर पर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई. ग्रामीणों ने शव गुरुवार को देखा. शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. चालक के शरीर पर कई जख्म के निशान हैं. युवक की ईंट पत्थर से कूच कूचकर हत्या की गई है. शव की पहचान दीपनगर थाना इलाके के तुंगी गांव निवासी सिया पासवान के 30 वर्षीय पुत्र रंजय पासवान के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. 

बताया जा रहा है कि रंजय पासवान पिछले 6 महीने से टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था. अचानक बुधवार को टोटो ले जाने के बाद देर शाम तक घर वापस नही लौटा. परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका मोबाइल बंद था.

मृतक के परिजन ने बताई पूरी बात

मृतक के भाई चंद्रशेखर पासवान ने इस घटना के संबंध में बताया कि उसका भाई टोटो ऑटो चलता था. शाम में टोटो ऑटो लेकर निकलता था, लेकिन बुधवार को दोपहर घर नहीं आया. गुरुवार को सोशल मीडिया पर पुलिस ने उसका फोटो डाला तो गांव के किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. रहुई थाना की पुलिस से संपर्क किया गया. आशंका है कि बदमाशों ने टोटो ऑटो छीनने के बहाने रिजर्व कर ले गया फिर अपहरण कर पीट पीटकर हत्या कर दी. सुनसान इलाके में शव को फेंक दिया. भाई का मोबाइल और ई रिक्शा गायब है. जो अभी तक नहीं मिला है.

वहीं, रहुई थानाध्यक्ष कुणाल कुमार सिंह ने बताया कि गांव के ग्रामीणों को सूचना मिली थी. शव देखने से यह प्रतीत हुआ कि हत्या कर शव को फेंका गया है. शरीर और चेहरे पर गहरे जख्म के निशान भी है. इससे पता चलता है कि ईंट पत्थर से कूच कूच कर हत्या की गई है. रंजय पासवान टोटो ऑटो चलता था. आस पास टोटो ऑटो नहीं मिला है. शव का पोस्टमार्टमकर कर परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा. जल्द ही इस मामले का खुलासा भी होगा.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar News: लोकसभा चुनाव के बाद CM नीतीश के बदले-बदले दिख रहे हैं तेवर, बैठक कर अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget