एक्सप्लोरर

नालंदा में दिनदहाड़े ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश का शक, जांच में जुटी पुलिस

Nalanda News: नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र की घटना है. बदमाशों ने मथुरापुर पुल के पास इस घटना को अंजाम दिया. मृतक की पहचान चौर बिगहा गांव निवासी सिकंदर राम के रूप में हुई है.

Nalanda Murder Case: बिहार के नालंदा में शुक्रवार (30 मई, 2025) को अपराधियों ने पेंटिंग ठेकेदार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान चौर बिगहा गांव निवासी 35 वर्षीय सिकंदर राम के रूप में हुई है. दिल दहला देने वाली वारदात नूरसराय थाना क्षेत्र की है. ठेकेदार सिकंदर राम किसी काम से जा रहे थे. बाइक सवार बदमाशों ने उन पर मथुरापुर पुल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

सरेआम गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया. वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया. डीएसपी संजय कुमार जायसवाल भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल (बिहारशरीफ) भिजवाया.

चुनावी रंजिश में हत्या का शक

नूरसराय थाने में तैनात दारोगा ने वारदात के पीछे चुनावी रंजिश को कारण माना है. उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि हत्या चुनावी रंजिश के कारण की गई होगी. दारोगा के मुताबिक मृतक सिकंदर राम ने पंचायत स्तरीय चुनाव लड़ा था. हालांकि अभी तक हत्या का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

उधर मृतक सिकंदर राम के भाई मुकेंदर राम ने बताया कि वो (सिकंदर राम) पेशे से पेंटिंग ठेकेदार थे. आज (शुक्रवार) किसी काम से बाहर निकलने पर बाइक सवार बदमाशों ने घेर कर गोली मार दी. दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि अपराधियों का पता लगाने के लिए टेक्निकल टीम और डॉग स्क्वायड की मदद ली गई है. फिलहाल इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें- तेजस्वी यादव के तर्ज पर तेज प्रताप ने किया पोस्ट, क्या लालू परिवार में सब कुछ हो गया ठीक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी, 9 लाख में हुई थी डील
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी, 9 लाख में हुई थी डील
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget