एक्सप्लोरर

Nagar Nikay Chunav: रेणु देवी बोलीं- सरकार बनाने के लिए विधानसभा खुल सकता है, अतिपिछड़ों के लिए नीतीश चुप क्यों?

Bihar Politics: बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन सरकार और सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है.

पटना: बिहार में नगर पालिका चुनाव स्थगित हो जाने के बाद जेडीयू और बीजेपी के बीच बयानबाजी जारी है. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा (JDU Umesh Kushwaha) ने इस मामले में बीजेपी के चेहरे का पोल खोल, हल्ला बोल करने की बात कही तो वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी (BJP Renu Devi) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उनकी सरकार का पोल खोलने का एलान कर दिया. रेणु देवी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आज बिहार में नया खेल चल रहा है. महागठबंधन के लोग पिछड़े लोगों की हकमारी कर रहे हैं. कोई पोल खोल करेगा मैं आज पोल खोल कर रही हूं.

रेणु देवी ने कहा कि निकाय चुनाव में प्रत्याशियों का खर्च, सरकार का खर्च जो हुआ उसको कौन देगा? मुख्यमंत्री ने अतिपिछड़ों का विश्वास तोड़ा है. एजी की रिपोर्ट सार्वजनिक करें. रेणु देवी ने कहा कि जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जानते थे कि मध्यप्रदेश में कैसे चुनाव हुआ, महाराष्ट्र में कैसे चुनाव हुआ तो ऐसी क्या आपाधापी थी कि महागठबंधन की सरकार बनते ही नगर पालिका चुनाव का एलान कर दिया?

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में कुख्यात राजा ठाकुर की हत्या, दर्ज थे कई मुकदमे, पहले भी उस पर हो चुका था हमला

क्यों नहीं खोला गया विधानसभा?

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरकार पर हमलावर रेणु देवी ने कहा कि जेडीयू क्या पोल करेगी मैं पोल खोलती हूं कि जब महागठबंधन की सरकार बनानी थी तो इमरजेंसी में एक दिन के लिए विधानसभा खोला गया फिर अतिपिछड़ों की बात थी तो उसके लिए विधानसभा क्यों नहीं खोला गया? क्यों एक दिन का सत्र बुलाकर अतिपिछड़ों को क्या देना है इस पर चर्चा नहीं की गई? नीतीश कुमार अतिपिछड़ों के मसीहा बनते हैं तो क्या उनके लिए यह जरूरी नहीं था?

एक सवाल के जवाब में रेणु देवी ने कहा कि महागठबंधन में जब गए तब नगर पालिका चुनाव का बिगुल फूंका गया. हमारी सरकार (एनडीए) रहते चुनाव की तारीख नहीं मिली थी. हम भी अतिपिछड़े से आते हैं. अब अतिपिछड़ा के लोग रोड पर आएंगे और सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे.

यह भी पढ़ें- बिहार के बांका में डायल 112 पर फोन कर महिला ने मांगी मदद, पुलिस पहुंची तो ग्रामीण ने कर दिया हमला, VIDEO देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget