एक्सप्लोरर

बिहार के बांका में डायल 112 पर फोन कर महिला ने मांगी मदद, पुलिस पहुंची तो ग्रामीण ने कर दिया हमला, VIDEO देखें

Viral Video: घटना बीते चार अक्टूबर की है. बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के बड़ी भेड़ा गांव से एक महिला ने फोन किया था जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी.

बांका: अमरपुर थाना क्षेत्र के बड़ी भेड़ा गांव में ससुराल वालों द्वारा बंधक बनाई गई महिला को मुक्त कराने गई पुलिस पर हमला हो गया. ग्रामीणों ने हाथापाई की जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है. घटना बीते चार अक्टूबर की है. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिन्हें आज शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट भी लगी है.

घटना को लेकर अमरपुर थाना पुलिस ने बताया कि डायल 112 पर धोरैया के कुसुमी गांव निवासी एक महिला अनसुमा देवी ने शिकायत कर अपनी बेटी नीलम कुमारी के लिए मदद मांगी. कहा कि उनकी बेटी के पति गौतम सिंह ने मारपीट कर उसे कमरे में बंद कर बंधक बनाकर रखा है. इस सूचना पर शिकायतकर्ता के साथ दारोगा पवन राम, खुर्शीद आलम पुलिस बल के साथ बड़ी भेड़ा गांव गए. यहां गौतम सिंह के पिता कमल सिंह से पुलिस पूछताछ कर रही थी. कमल सिंह ने झूठ बोलकर बात टालने की कोशिश की. पुलिस जब घर की तलाशी लेने के लिए घुसने लगी तो विरोध शुरू हो गया.

यह भी पढ़ें- Gopalganj Flood: नेपाल में बारिश से गंडक नदी में उफनाई, 43 गांवों में मंडराया बाढ़ का खतरा, डीएम ने जारी किया अलर्ट

काफी मशक्कत के बाद महिला को छुड़ाया गया

हालांकि पुलिस काफी मशक्कत के बाद नीलम को बंद कमरे से बाहर निकाला. इसी बीच गौतम सिंह शराब के नशे में पहुंचा और पुलिस का विरोध करने लगा. इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक हंगामा हुआ. पुलिस ने आरोपित पति गौतम सिंह को हिरासत में लेकर जीप में बैठाने लगी तो परिवार के अन्य सदस्य उलझ गए और उसे छुड़ा लिया. इसके बाद जब पुलिस नीलम कुमारी को थाना लेकर आने लगे तो एक बार फिर परिवार के सभी सदस्य उलझ गए. हालांकि काफी मशक्कत के बाद नीलम को पुलिस थाने लेकर आई.

इस घटना में दारोगा पवन राम, खुर्शीद आलम और सिपाही को मामूली चोटें आईं. अमरपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया है कि घटना को लेकर गौतम सिंह, विवेक सिंह, टोनी सिंह मुकनी देवी, प्रीति देवी सहित अन्य आधे दर्जन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस के साथ मारपीट करने को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri News: खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री को दिया खुला चैलेंज, कहा- अगर बर्बाद ही करना है तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget