एक्सप्लोरर

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 12वीं के छात्र की हत्या, बाइक से पहुंचे थे अज्ञात बदमाश, सीने में मार दी गोली

Muzaffarpur Student Murder: सदर थाना क्षेत्र के खबरा की घटना है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मौत के बाद परिजनों और लोगों ने एनएच पर शव रखकर शाम तक हंगामा किया.

मुजफ्फरपुर: जिले के सदर थाना क्षेत्र के खबरा में गुरुवार (27 जुलाई) को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने इंटर के एक छात्र को गोली मार दी. इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया. घायल अवस्था में 12वीं के छात्र आकाश कुमार को इलाज के लिए स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. घटना की सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस छानबीन कर रही है. हालांकि गोली मारने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है.

छात्र की उम्र 16 से 17 साल के करीब बताई गई है. स्वर्गीय नगीना पासवान का पुत्र आकाश अपने घर से किसी काम के लिए निकला था. इसी दौरान सदर थाना क्षेत्र के खबरा चौक के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसके सीने में गोली मार दी. गोली मारने के बाद बदमाश भाग निकले. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी और इलाज के लिए छात्र को भर्ती कराया. घटना सुबह आठ से नौ बजे की बताई जा रही है. 

घटना को लेकर परिजनों ने क्या कहा?

मौत से पहले अस्पताल पहुंचे घायल छात्र आकाश के भाई ने बताया कि अचानक उन लोगों को सूचना मिली कि आकाश को किसी ने गोली मार दी है. इसके बाद परिजन देखने के लिए अस्पताल पहुंचे. यहां पहुंचने के बाद उन्होंने देखा कि उनके भाई की हालत गंभीर है और इलाज चल रहा है. बताया कि आकाश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं नहीं थी. वह पढ़ाई किया करता था.

घटना के बाद परिजन और मोहल्ले के लोगों ने शव को एनएच-28 पर रखकर टायर जलाया और हंगामा करने लगे. हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. घटना के संबंध में सदर थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि गोली मारने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. गोली लगने वाले छात्र का नाम आकाश कुमार है.

यह भी पढ़ें- कटिहार गोलीकांड पर सुशील मोदी बोले- CM नीतीश लें जिम्मेदारी, मृतकों के परिजनों को दें 10 लाख का मुआवजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटनाः गर्दनीबाग में पप्पू यादव का डबल अटैक, छात्रों से नेताओं तक निशाना
पटनाः गर्दनीबाग में पप्पू यादव का डबल अटैक, छात्रों से नेताओं तक निशाना
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 50 लाख लोग प्रभावित; नदियां उफान पर
बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 50 लाख लोग प्रभावित; नदियां उफान पर
SIR पर खुलासे के बाद प्रशांत किशोर की पार्टी भड़की, 'अधिकार छीन रहा EC'
SIR पर खुलासे के बाद प्रशांत किशोर की पार्टी भड़की, 'अधिकार छीन रहा EC'
SIR को लेकर EC में घमासान? 14 आपत्तियों पर मनोज झा का बड़ा हमला
SIR को लेकर EC में घमासान? 14 आपत्तियों पर मनोज झा का बड़ा हमला

वीडियोज

IIT छात्र के सुसाइड केस में नया ट्विस्ट !
गरबा पर घमासान..जारी हिंदू-मुसलमान!
'छिट-पुट कांड' में हाफ एनकाउंटर
Greater Noida | UP News: थार वाले का 'मनोविज्ञान'...टशन में लेते हैं जान ? | ABP News
Janhit | Chitra Tripathi: ट्रंप ईरान के साथ डील कब करने वाले हैं ? | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रविवार को भी खुलेंगे बैंक, हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला
रविवार को भी खुलेंगे बैंक, हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला
'मैं यही कहूंगा कि...', SIR पर मचे बवाल को लेकर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त?
'मैं यही कहूंगा कि...', SIR पर मचे बवाल को लेकर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त?
'चुनाव दोबारा हों...' ECI-SIR विवाद पर अरविंद केजरीवाल ने कर दी बड़ी मांग
'चुनाव दोबारा हों...' ECI-SIR विवाद पर अरविंद केजरीवाल ने कर दी बड़ी मांग
इस टीम ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को बनाया हेड कोच, 2027 वर्ल्ड कप के लिए मिली कमान
इस टीम ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को बनाया हेड कोच, 2027 वर्ल्ड कप के लिए मिली कमान
The Vvaan Box Office: सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री कर पाएगी 'द वन'? जानें- प्रीडिक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री कर पाएगी 'द वन'? जानें- प्रीडिक्शन
‘लोकतंत्र नहीं बचेगा’, SIR विवाद के बीच महबूबा मुफ्ती ने जताई चिंता
‘लोकतंत्र नहीं बचेगा’, SIR विवाद के बीच महबूबा मुफ्ती ने जताई चिंता
अभिजीत दीपके SIR वाले बवाल पर फायर, बोले- 'ज्ञानेश कुमार चुनाव की...'
अभिजीत दीपके SIR वाले बवाल पर फायर, बोले- 'ज्ञानेश कुमार चुनाव की...'
यूपी चुनाव से पहले SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद?अखिलेश ने किया दावा, मची हलचल
यूपी चुनाव से पहले SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद?अखिलेश ने किया दावा, मची हलचल
Embed widget