एक्सप्लोरर

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में छापेमारी करने गई थी पुलिस, बचकर भाग रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, बवाल

Muzaffarpur Police Raid: घटना के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया. पुलिस पर मौत का आरोप लगाया. युवक की पहचान सोनू कुमार के रूप में की गई है.

मुजफ्फरपुर: पुलिस की छापेमारी देख भाग रहे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. घटना बीते बुधवार (24 मई) की रात की है. पुलिस ताड़ी की दुकान पर छापा मारने गई थी. घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए. लोगों ने क्यूआरटी (QRT) जवान की बाइक पकड़ ली. परिजनों और लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उनकी कार्रवाई से युवक की मौत हुई है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया. घटना सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु रोड की है.

बताया गया कि पुलिस रामदयालु इलाके में रात में एक ताड़ी की दुकान पर छापेमारी करने गई थी. इसी दौरान की ये घटना है. युवक पुलिस को देख भागने लगा था और इसी क्रम में वह एक गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गया. घटना के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया. पुलिस पर मौत का आरोप लगाया. आक्रोशित लोगों द्वारा प्रदर्शन की सूचना पर काफी संख्या में पुलिस पहुंची. युवक की पहचान सोनू कुमार के रूप में की गई है. सोनू के पिता ने कहा कि उनका बेटा मिस्त्री का काम करता था.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में छापेमारी करने गई थी पुलिस, बचकर भाग रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, बवाल

लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर भी किया हमला

घटना से आक्रोशित लोग और परिजन शव को मुजफ्फरपुर-पटना मुख्य मार्ग के रामदयालु रोड के पास गुमटी के समीप रखकर जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे. इसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने लोगों को समझाया लेकिन वे नहीं माने. मौके पर कई थाना की पुलिस पहुंची. टाउन डीएसपी राघव दयाल भी पहुंचे. परिजनों को समझाया गया. इस दौरान स्थानीय लोग मानने को तैयार नहीं थे. उनका गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा. पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला. पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को भेजा. इस दौरान ग्रामीण में शामिल कई उपद्रवियों ने पुलिस के वाहन पर पत्थर फेंके. एक वाहन का शीशा टूट गया. इसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा. पुलिस ने मामले को देखते हुए रात में कैंप किया.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में छापेमारी करने गई थी पुलिस, बचकर भाग रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, बवाल

टाउन डीएसपी ने क्या कहा?

मौके पर पहुंचे टाउन डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि एक युवक की मौत के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया था. शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया जा रहा था. इसके बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया. स्थिति सामान्य है. मौके पर पुलिस कैंप कर रही है.

यह भी पढ़ें- Motihari Firing: मोतिहारी में दिनदहाड़े फायरिंग, बीच सड़क पर तीन बदमाशों ने घेरकर दो लोगों को मार दी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न घर, न गाड़ी... बांकीपुर के BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान
न घर, न गाड़ी... बांकीपुर के BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget