एक्सप्लोरर

Bihar Politics: मुकेश सहनी ने नीतीश कुमार को कहा, ‘बूढ़ा’, विजय सिन्हा के जवाब से मचा घमासान

Vijay Kumar Sinha attacks Mukesh Sahani: बिहार की राजनीति में खींचतान तेज हो गई है. डिप्टी सीएम सिन्हा ने वीआईपी प्रमुख सहनी के 'बूढ़ा' वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सहनी पेशेवर हैं.

Bihar Politics: बिहार में साल 2025 में विधानसभा के चुनाव होने हैं और चुनाव से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं. बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'वो मुंबई से आए हैं और प्रोफेशनल हैं.' 

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि वह खुद को ‘सन ऑफ मल्लाह’ कहते हैं, लेकिन एक भी मल्लाह को टिकट नहीं देते, बल्कि, जो माल देता है, सीट भी उसी को सौंप देते हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, वह चार्टर्ड प्लेन पर बर्थडे और पिकनिक मनाते हैं, उनके साथ मुकेश सहनी की दोस्ती है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार्टर्ड प्लेन पर पिकनिक नहीं मनाते हैं.'

डिप्टी सीएम ने दी प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'बूढ़ा' कहे जाने वाले बयान पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा, 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भी अधिक से अधिक जिलों में दौरा करते हैं. साथ ही विभागों की समीक्षा होती है. मुख्यमंत्री पूरी मुस्तैदी के साथ सजग रहते हैं, लेकिन, अपराधी और भ्रष्टाचारियों के संग रहने वाले लोग कभी बिहार के हितैषी नहीं हैं.'

मुकेश सहनी के बयान पर मचा बवाल

दरभंगा में एक दिन पहले मंगलवार को वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने एक बैठक की थी. बैठक के दौरान उन्होंने नीतीश कुमार को 'बूढ़ा' कहा था. उन्होंने कहा था जिस तरह के वह बयान देते हैं, वह उनकी बढ़ती उम्र की पुष्टि करता है. उन्हें अब 'हैप्पी इंडिंग' कर लेना चाहिए'

इसके अलावा मुकेश सहनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके कार्यक्रम की जानकारी दी थी. इस पोस्ट में मुकेश सहनी ने लिखा था, 'दरभंगा में वीआईपी आईटी सेल पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया. बैठक में हमारी डिजिटल सेना को सशक्त बनाने के लिए तकनीकी ज्ञान और नई रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई. युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लकी ड्रॉ कूपन के माध्यम से उपहार स्वरूप मोबाइल फोन वितरित किए गए, ताकि वे डिजिटल तकनीक का बेहतर उपयोग कर सकें और अपने कौशल को विकसित कर सकें.'

ये भी पढे़ं: Bihar Politics: मिशन 2025 में जुटे मुकेश सहनी ने बढ़ाया सियासी पारा, सीएम नीतीश को लेकर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget