एक्सप्लोरर

बिहार की 7 हस्तियों को पद्म सम्मान मिलने पर आया दिलीप जायसवाल का रिएक्शन, RJD नेता ने भी दी प्रतिक्रिया

Padma Awards: भारत सरकार ने शनिवार को पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की. राष्ट्रपति ने 139 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है. इसमें बिहार की सात हस्तियां शामिल हैं.

Bihar seven personalities Padma awards: बिहार की सात हस्तियों को इस साल पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. पद्म पुरस्कार को लेकर अब आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें पद्म सम्मान मिलना चाहिए था. 

मृत्युंजय तिवारी ने क्या कहा?

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "पद्म पुरस्कार की घोषणा की गई, जिसमें नामों का चयन सरकार के द्वारा किया जाता है। सरकार अपने तरीके से लोगों को पद्म सम्मान देती है। मैं मानता हूं कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें यह पुरस्कार मिलना चाहिए."

बिहार के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "मैं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं, उन्होंने बिहार की उन विभूतियों को सम्मान देने का काम किया है, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपना योगदान दिया है. बिहार के लिए यह गौरव की बात है। मैं सभी हस्तियों को बधाई देता हूं."

भारत सरकार ने शनिवार को पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की. राष्ट्रपति ने 139 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है. इसमें बिहार की सात हस्तियां शामिल हैं. इनमें शारदा सिन्हा, सुशील मोदी और आचार्य किशोर कुणाल, भीम सिंह भवेश, डॉ. हेमंत कुमार, निर्मला देवी एवं विजय नित्यानंद सुरिश्वर महाराज के नाम हैं.

तीन लोगों को मरणोपरांत सम्मान 

गृह मंत्रालय के जरिए जारी सूची में बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण, सुशील कुमार मोदी को लोक कार्य के क्षेत्र में पद्म भूषण एवं स्व. आचार्य किशोर कुणाल को सिविल सेवा के क्षेत्र में पद्मश्री का सम्मान मरणोपरांत दिया गया है.

बता दें कि 19 शख्सियतों को (चार मरणोपरांत) पद्म भूषण और 113 लोगों को (छह मरणोपरांत) पद्म श्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. पद्म भूषण पाने वालों में प्रसार भारती के पूर्व चेयरमैन ए. सूर्य प्रकाश, प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार रहे विवेक देबरॉय (मरणोपरांत), जाने माने गायक पंकज उदास (मरणोपरांत), फिल्म निर्माता शेखर कपूर प्रमुख नाम हैं.

ये भी पढ़ेंः बिहार में रेलवे ठेकेदार के घर से एक करोड़ की संपत्ति की चोरी, किशनगंज टाउन थाने के पास ही हुई घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'लोगों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन...', दिल्ली प्रोटेस्ट पर बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश
'लोगों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन...', दिल्ली प्रोटेस्ट पर बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश
दिल्ली के बाद पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन, आंसू गैस छोड़े, abp रिपोर्टर का सिर फटा
दिल्ली के बाद पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन, आंसू गैस छोड़े, abp रिपोर्टर का सिर फटा
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget