एक्सप्लोरर

Motihari News: मोतिहारी में सड़क दुर्घटना के बाद ड्राइवर को मिली तालिबानी सजा, लोहे की जंजीर के साथ किया कैद

Bihar News: मामला पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र का है. सड़क दुर्घटना के एक मामला में बाद ग्रामीणों ने गाड़ी चालक को लोहे की जंजीर से बांधकर कैद कर दिया.

Motihari News: मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से एक युवक और मवेशी को चोटें आई. इस घटना में मवेशी की मौत हो गई. वहीं, युवक बुरी तरह से घायल हो गया जिसके बाद ग्राम ग्रामीणों ने पिकअप ड्राइवर को पकड़कर पैर में लोहे की जंजीर से बांध दिया. करीब 22 घंटा तक ड्राइवर को घर में बंद रखने की सूचना पकड़ीदयाल के एसडीपीओ सुबोध पांडेय को मिली. इसके बाद उन्होंने पुलिस को भेज ड्राइवर को हिरासत में लेते हुए मंगलवार को मुक्त कराया. मामला पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के बड़कागांव सिसहनी मोड़ का है. 

मवेशी की मौत

मिली जानकारी के अनुसार पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप ने ढाका पकड़ीदयाल मुख्यमार्ग पर मवेशी और एक व्यक्ति को धक्का मार दिया. सिधेश्वर पंडित नाम के व्यक्ति गांव की सड़क को पार कर रहा था तभी अचानक तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में वह आ गया. साथ ही एक मवेशी में भी टक्कर मार लगी. इस दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ही मवेशी की मौत हो गई.

घायल युवक की स्थिति गंभीर 

ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़कर पैर में जंजीर बांधकर ताला लगा दिया और घर में बंद कर दिया जिसके बाद मंगलवार को पकड़ीदयाल थाने की पुलिस ने ड्राइवर को मुक्त कराया और थाना ले गई. घायल युवक की पहचान बड़कागांव सिसहनी गांव के सीताराम पंडित के पुत्र सुंदेश्वर पंडित (22 वर्ष) के रूप में हुई है जिसका इलाज मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. वहीं, घायल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

ड्राइवर को कराया गया है मुक्त- एसडीपीओ 

घटना में पकड़ीदयाल एसडीपीओ सुबोध पांडेय ने बताया कि पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में एक गाड़ी से एक युवक को ठोकर लगी थी. साथ ही ठोकर लगने से एक मवेशी की मौत हो गई थी. गाड़ी ड्राइवर बीरेंद्र राय बुरी तरह घायल हो गया है जिसका इलाज मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने ड्राइवर को बंधक बनाया था जिसको मुक्त करा लिया गया है.

ये भी पढे़ं: Rajya Sabha Elections: बिहार की दो राज्यसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कौन होंगे कैंडिडेट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget