एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Elections: बिहार की दो राज्यसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कौन होंगे कैंडिडेट?

Bihar Rajya Sabha Elections: खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बिहार में विवेक ठाकुर और मीसा भारती की सीट खाली हुई है.

Rajya Sabha Elections: बिहार में दो सीटों पर राज्यसभा सदस्य के लिए चुनाव होना है. विवेक ठाकुर और मीसा भारती के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यह सीट खाली हुई है. वहीं, इन दो सीटों के लिए आज (14 अगस्त) से नामांकन शुरू हो गया है. बता दें कि इन दोनों सीटों के लिए अभी कोई भी पार्टी ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है. कैंडिडेट के नाम को लेकर राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं. विवेक ठाकुर के संसद जाने से बीजेपी की सीट खाली हुई है तो मीसा भारती के भी संसद जाने से आरजेडी की सीट खाली हुई है.

तीन सितंबर को होगी वोटिंग 

चुनाव आयोग के अनुसार राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 14 अगस्त से 21 अगस्त तक चलेगी. 22 अगस्त को स्क्रूटनी की प्रक्रिया होगी और 27 अगस्त तक नाम वापसी का समय दिया गया है. तीन सितंबर को सुबह 9:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5:00 बजे से मतगणना होगा. इस दौरान पूरी चुनाव प्रक्रिया कर ली जाएगी.

राज्यसभा और विधानसभा की सीट हुई खाली

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद राज्यसभा और विधानसभा दोनों सदनों में सीटें खाली हुई हैं. एक तरफ लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई हैं तो विधानसभा की चार सीट खाली हुई है. इमामगंज, तरारी, रामगढ़ और बेलागंज में अब उपचुनाव होने हैं. इन सीटों पर पहले जो विधायक थे वो अब सांसद बन चुके हैं. वहीं, मीसा भारती का राज्यसभा कार्यकाल 7 जुलाई 2028 और विवेक ठाकुर का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को खत्म हो रहा था. अभी दोनों के कार्यकाल बचे हुए थे, लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव में दोनों ने जीत दर्ज की है जिससे इनकी राज्यसभा सीट अब खाली है.

इन सीटों पर चुनाव को लेकर सभी पार्टियां रणनीति बनाने में जुट गई हैं. राज्यसभा सदस्य के लिए बिहार की राजनीति में काफी कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई नाम क्लियर नहीं हुआ है. अब नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि किस दल से कौन उम्मीदवार होंगे.

ये भी पढे़ं: क्या तेजस्वी यादव को झटका देंगे मुकेश सहनी? NDA से मिला ऑफर तो VIP प्रमुख ने कर दी बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget