एक्सप्लोरर

Bihar Crime: मोतिहारी में हत्याकांड का खुलासा, पति के मर्डर के लिए पत्नी ने रची थी साजिश, चौंका देगा कारण

Motihari Murder Case Revealed: मोतिहारी के चकिया थाने की पुलिस ने सोमवार को शव बरामद कर जांच शुरू की थी. 48 घंटे में ही इस पूरे कांड का खुलासा हो गया है.

मोतिहारी: जिले के चकिया थाना क्षेत्र से बीते सोमवार (29 जनवरी) को एक व्यक्ति की लाश मिली थी. शव देखने से लग रहा था कि ईंट से कूचकर हत्या की गई है. इस हत्याकांड का बुधवार (31 जनवरी) को चकिया थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने खुलासा कर दिया. इसकी वजह आपको हैरान कर देगी. घटना में शामिल मृतक हेमराज के बहनोई राजन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह तुरकौलिया थाना क्षेत्र के गायघाट बरहरवा गांव का रहने वाला है.

पूछताछ में राजन कुमार ने बताया कि हेमराज की पत्नी से उसका प्रेम-प्रेसंग चल रहा था. उसने स्वीकार किया कि घटना के दिन हेमराज गांव से भोज खाकर घर लौट रहा था. उस दिन उसकी पत्नी ने फोन पर उसके साथ प्लान सेट किया था. पत्नी ने पति से कहा था कि कुछ समान है तो वह जाकर ले आए. तब हेमराज अपने बहनोई राजन के पास गया. राजन ने बाइक पर बैठा लिया और कहा कि वह सामान आगे देगा. इसके बाद चकिया थाना के शीतलपुर चौक होते हुए बरदाहा सरेह में ले गया और ईंट से कूचकर उसने हत्या कर दी.

सात साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

बताया जाता है कि मृतक हेमराज की पत्नी के साथ राजन का बीते सात साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसी बीच पति ने एक बार पत्नी को राजन के साथ देख भी लिया था. हेमराज जब सख्त हो गया तो पत्नी और राजन ने रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया.

48 घंटे में हो गया कांड का खुलासा

यह बात भी सामने आई है कि मृतक के बहनोई ने अपने साला की हत्या में अपने चचेरे भाई संग दोस्त से भी मदद ली है. ईंट से कूचकर हत्या करने के बाद शव को फेंक दिया था. चकिया थाने की पुलिस ने सोमवार को शव बरामद कर जांच शुरू की थी. इसके बाद 48 घंटे में ही इस पूरे कांड का खुलासा हो गया.

यह भी पढ़ें- Motihari: मोतिहारी में जमीन के लिए खून-खराबा! दो भाई अंचलाधिकारी के आवास पर पहुंचे, कुल्हाड़ी से किया वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स

Embed widget