एक्सप्लोरर

Bihar Politics: क्या भितरघात का शिकार हो रहा है जेडीयू? MLA संजीव बोले- 'हमारे दल में ही कुछ लोग...'

JDU MLA Dr Sanjeev News: जेडीयू विधायक डॉ. संजीव ने पार्टी नेताओं की आलोचना की. उन्होंने कहा कि कुछ नेता केवल दिखावे के लिए काम करते हैं, उन्होंने लगातार संगठन में बदलाव का विरोध किया.

Bihar Politics: परवत्ता विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू के विधायक डॉ. संजीव शनिवार को राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे जहां उन्होंने बगैर नाम लिए पार्टी के कुछ नेताओं पर हमला किया. उन्होंने कहा कि हमारे दल में ही कुछ लोग बड़बोलेपन करते हैं और उछलते कूदते रहते हैं, लेकिन यह पार्टी जो है उसे नीतीश कुमार ने बनाई है. नीतीश कुमार के कारण यह पार्टी है. उन्होंने कहा कि हर दल में कुछ ऐसे चिरकुट लोग होते हैं जो उछल कूद करते रहते हैं. नाम किसी का नहीं लिया हूं, लेकिन उससे कभी-कभी पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की जाती है.

बार-बार संगठन में बदलाव होना ठीक नहीं- डॉ. संजीव 

डॉ. संजीव ने कहा कि जब तक नीतीश कुमार की पार्टी है ये और मजबूत होती रहेगी. संगठन में बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि बार-बार संगठन में बदलाव होना ठीक नहीं है. जो होना चाहिए वह एक ही बार हो जाए ताकि किसी को नाराजगी नहीं रहे, किसी का नाम देकर उसे हटा दिया जाता है हालांकि किसी कारण और किस स्थिति में उसे हटाया गया है यह हम नहीं जानते हैं. यह बात सही है कि जिनको कुछ बनाकर हटाया जाएगा तो दुख होगा.

'भारत रत्न के हकदार हैं नीतीश कुमार'

आगे जेडीयू विधायक ने कहा कि हम लोग का एक उद्देश्य है. 2025 में फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाए. वहीं, नीतीश कुमार को भारत रत्न मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस तरह से काम किया है और 20 साल में बिहार को बदल दिया है तो ऐसे में भारत रत्न के वे हकदार हैं. बता दें कि शनिवार को जेडीयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें सीएम नीतीश सहित सैकड़ों नेता शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: JDU Meeting: बिहार NDA में बड़ा भाई होगा जेडीयू! CM नीतीश के क्लास में गठबंधन के नेता सीखेंगे चुनावी मंत्र

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री मोदी पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, '…कौन जिंदा रहेगा?'
प्रधानमंत्री मोदी पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, '…कौन जिंदा रहेगा?'
बिहार में हालात बिगड़े? गंगा की स्थिति देखने खुद निकले नीतीश कुमार
बिहार में हालात बिगड़े? गंगा की स्थिति देखने खुद निकले नीतीश कुमार
बिहार में बाढ़ की स्थिति पर तेजस्वी यादव ने जताई चिंता, सरकार पर साधा निशाना
बिहार में बाढ़ की स्थिति पर तेजस्वी यादव ने जताई चिंता, सरकार पर साधा निशाना
बिहार के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, गूगल से क्यों होने जा रहा समझौता? जानें
बिहार के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, गूगल से क्यों होने जा रहा समझौता? जानें

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget