एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'बस इतनी ही सीट पर सिमट जाएगी..', संतोष सुमन ने बता दिया 2025 में क्यों हारेगी RJD?

Santosh Suman: मंत्री संतोष सुमन ने 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आरजेडी को लेकर कर बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी के सीएम बनने का सपना, सपना ही रह जाएगा.

Minister Santosh Suman: बिहार में इन दिनों उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है. सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार में जुटीं हैं. वहीं गया के बेलागंज में ओसामा शहाब के भाषण में एक युवक की पिटाई को लेकर सत्ता पक्ष के लोग विपक्ष पर लगातार हमलावर है. इसे लेकर रविवार को मंत्री संतोष कुमार सुमन (Santosh Suman) ने कहा कि यह आरजेडी की प्रवृति में है. मुरेठा बांधने से वे लोग सभ्य समाज के नहीं बना सकते हैं.

उग्र प्रवृति उनकी रहती ही है- संतोष सुमन

गया के बेलागंज विधानसभा में शनिवार की देर शाम ओसामा के भाषण में युवक की पिटाई पर आपदा मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा कि उनकी सभा में यह आम बात है. उग्र प्रवृति उनके कार्यकर्ताओं की रहती ही है. हमेशा लड़ने और मारने पर तुले रहते हैं. कोई अनुशासन नहीं है. यह पार्टी उसी के लिए जानी जाती है. जंगलराज बोला जाता है. बांके बाजार में हम के प्रचार वाहन को क्षतिग्रस्त किया गया था. इस तरह की प्रवृति है उनकी यह कोई नई बात नहीं है. इसलिए जनता नकारती है वोट नहीं देती है. 

वहीं 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आरजेडी को लेकर कर भी उन्होंने बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा कि आने वाला 2025 के चुनाव में वह इसी कारण 20 से 22 सीटों तक सिमट जाएंगे. सीएम बनने का सपना सपना हीं रह जाएगा. पहले अपने कार्यकर्ता को अनुशासन सिखाएं. मुरेठा बांध लेने से कोई सभ्य समाज नहीं बना सकते है. शिक्षा से सभ्य समाज बनता है. पहले वह बनाए उसके बाद सपना देखें.

2025 में दो तिहाई सीट पर जीत का दावा

संतोष कुमार सुमन ने कहा कि 17 महीना में देख लिए ना कि कितना उग्र हो गए. मारपीट कर रहे है. उग्रता के परिचायक हैं ये. पहले लोग बिहार में आने से डरते थे, कोई काम नहीं हुआ था. उनकी बैक गियर में गाड़ी चल रही थी. यहां डबल इंजन की सरकार है. हमलोग 2025 में दो तिहाई सीट लाकर सरकार बनाएंगे. तेजस्वी यादव की माई बाप की पार्टी पर उन्होंने कहा कि इसमें कहने की क्या बात है. पूरा परिवार ही पार्टी है. यही तो आरजेडी की मानसिकता है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'ये है लालटेन पार्ट 2...', कोडरमा चुनाव प्रचार में कूदे लालू यादव तो JDU ने छेड़ दिया नया 'शोशा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EO मर्डर केस में नया मोड़, आरोपी के कबूलनामे पर पत्नी ने खड़े किए सवाल
EO मर्डर केस में नया मोड़, आरोपी के कबूलनामे पर पत्नी ने खड़े किए सवाल
बांकीपुर में बीजेपी की हार से NDA में खलबली, JDU नाराज?
बांकीपुर में बीजेपी की हार से NDA में खलबली, JDU नाराज?
Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर उपचुनाव में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर: गढ़ में हार के बाद अब क्या करेगी BJP, रणनीति में होगा बदलाव?
बांकीपुर: गढ़ में हार के बाद अब क्या करेगी BJP, रणनीति में होगा बदलाव?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget