एक्सप्लोरर

Maha Kumbh: बिहार से महाकुंभ जाने और वापस लौटने वाले भी परेशान, अंतिम सप्ताह में बढ़ सकती है और भीड़

Maha Kumbh 2025: यात्रियों का कहना है कि घंटों से हम लोग इंतजार में बैठे हैं. ट्रेन कब आएगी यह सूचना नहीं मिल पा रही है. हर बार अलग-अलग टाइम बताया जा रहा है.

Maha Kumbh Devotee Crowd: महाकुंभ मेला अब धीरे-धीरे अपने समापन की ओर बढ़ रहा है. मेले के अंतिम सप्ताह में भीड़ बढ़ने की संभावना है. पटना रेलवे स्टेशन पर भीड़ है. महाकुंभ जाने के लिए पटना स्टेशन पर यात्री पहुंच रहे हैं. वहीं कई ऐसे भी लोग हैं, जो कुंभ में डुबकी लगाकर पटना पहुंचे तो हैं, लेकिन यहां से अपने-अपने जिलों में नहीं जा पा रहे हैं.

पटना जंक्शन पर लोग बेहद परेशान

यह लोग घंटो ट्रेनों का इंतजार में पटना जंक्शन पर बैठे हैं और बेहद परेशान हैं. पता नहीं चल पा रहा है कि ट्रेन कब आएगी. यात्री कैमरे पर अपनी परेशानी बता रहे हैं. यात्रियों का कहना है कि "घंटों से हम लोग इंतजार में बैठे हैं. ट्रेन कब आएगी यह सूचना नहीं मिल पा रही है. हमें हर बार अलग-अलग टाइम बताया जा रहा है."

कई यात्रियों का कहना है कि हम लोगों के पास टिकट है, लेकिन रिजर्वेशन होने के बावजूद ट्रेन में नहीं चढ़ पा रहे हैं. क्योंकि भारी भीड़ है. लोग बिना टिकट लिए स्लीपर एसी कोच में घुसे आते हैं. स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, लेकिन फायदा नहीं है.

भीड़ के कारण छूट जा रही है ट्रेन 

वहीं कई यात्री ऐसे हैं, जो कुंभ जाना चाहते हैं. स्टेशन भी पहुंचे हैं, लेकिन जा नहीं पा रहे हैं. इन यात्रियों का कहना है कि बोगियों में चढ़ने के लिए रास्ता नहीं मिल पा रहा है. लोग एक दूसरे को धक्का मुक्की करते हुए बोगियों में जाते हैं. रिजर्वेशन होते हुए भीड़ के कारण ट्रेन छूट जा रही है. 

बता दें कि प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 55 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई है. महाकुंभ अपने अंतिम सप्ताह में है. इसका समापन 26 फरवरी को अंतिम शाही स्नान के साथ होगा.

ये भी पढ़ेंः Kishanganj News: मैट्रिक परीक्षा में अचानक रोने चीखने लगी छात्राएं, किशनगंज के इस स्कूल में क्यों बदहवास हो गईं लड़कियां?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget