एक्सप्लोरर

Election 2024: बिहार में कांग्रेस इतनी सीटों पर जीत सकती है... खरगे को दी गई लिस्ट, अजीत शर्मा ने खोला पत्ता

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के विधायक अजीत शर्मा भागलपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे. अजीत शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस को कम सीट मिलती है तो बीजेपी को फायदा होगा.

भागलपुर: 2024 के लोकसभा चुनाव में अब बहुत ज्यादा वक्त नहीं बचा है. हालांकि अभी तक इंडिया अलायंस के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है. लगातार बैठकें हो रही हैं. बिहार में महागठबंधन के अंदर सीट शेयरिंग (Seat Sharing) को लेकर सिर फुटौव्वल शुरू हो चुका है. किसके खाते में कितना जाएगा यह बहुत जल्द साफ हो जाएगा लेकिन चर्चा है कि जेडीयू-आरजेडी 16-16 या 17-17 सीटों पर लड़ सकती है और बाकी बची सीटों में कांग्रेस एवं अन्य को दिया जा सकता है. इन सबके बीच कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) को को लिस्ट सौंपी गई है कि बिहार में कितनी सीटों पर पार्टी जीत सकती है.

कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने पत्ता खोल दिया है. अजीत शर्मा ने बीते रविवार (07 जनवरी) को भागलपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में बड़ा बयान दिया है. अजीत शर्मा ने कहा कि इंडिया गठबंधन में अभी बात कहां हुई है. हम लोगों ने मल्लिकार्जुन खरगे को 11 सीटों की लिस्ट दी है जहां हम जीत सकते हैं. अगर दो सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी तो इसका यह मतलब नहीं है कि कांग्रेस कमजोर होगी. इससे महागठबंधन कमजोर होगा.

'कम सीट मिली तो बीजेपी को होगा बड़ा फायदा'

अजीत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस देश मे सबसे बड़ी पार्टी है. कम सीट मिली तो इससे बीजेपी को बड़ा फायदा होगा. गठबंधन में सब मिलकर लड़ते हैं तो यह गठबंधन के अंदर किसी को फायदा नहीं होगा बल्कि फायदा देश की जनता होगा. हम लोग राजनीति में जनता को फायदा पहुंचाने के लिए हैं. अपनी पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए नहीं हैं. कांग्रेस को कोई आईना दिखाने का काम नहीं करे. कांग्रेस बिना महागठबंधन मजबूत नहीं हो सकती है.

बता दें कि बीते रविवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता व कांग्रेस नेशनल अलायंस कमेटी के कन्वेनर मुकुल वासनिक के आवास पर बैठक हुई थी. इसमें आरजेडी की ओर से सांसद मनोज झा शामिल हुए थे. बिहार की लोकसभा सीटों को लेकर सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर मंथन हुआ. इस बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी थे. उम्मीद है जनवरी में सीटों का बंटवारा हर हाल में हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Ayodhya: क्या अयोध्या जाएंगे लालू-नीतीश? सुशील कुमार मोदी ने उठाए सवाल, कहा- 'राम तो सबके हैं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Politics: नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
2024 में ग्रेजुएट और अकांउट में 9 लाख, मैट्रिक के बाद इंटर नहीं? BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा घिरे
2024 में ग्रेजुएट और अकांउट में 9 लाख, मैट्रिक के बाद इंटर नहीं? BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा घिरे
बांकीपुर सीट का 68 साल का इतिहास, 2008 में बदला विधानसभा का नाम, 2 बार हार चुके हैं कायस्थ नेता
बांकीपुर सीट का 68 साल का इतिहास, 2008 में बदला विधानसभा का नाम, 2 बार हार चुके हैं कायस्थ नेता
बांकीपुर उपचुनाव पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, अपने अंदाज में दिया ये जवाब
बांकीपुर उपचुनाव पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, अपने अंदाज में दिया ये जवाब

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
Bihar Politics: नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
सोनम वांगचुक के अनशन का 17वां दिन, वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
सोनम वांगचुक का वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget