एक्सप्लोरर

Madhubani Accident: मधुबनी में खड़े ट्रक से टकराई बस, 20 यात्री घायल, ड्राइवर की ये गलती पड़ी भारी

Madhubani Road Accident: मधुबनी में एनएच-27 पर पटना से अररिया जा रही बस की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई. 20 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर है. सभी का इलाज जारी है.

Passenger Bus Collides With Truck: शनिवार सुबह एनएच-27 पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक यात्री बस की खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. हादसा मधुबनी जिले के भुतहा-झिटकी फोरलेन पर हुआ. जो सुपौल जिले की सीमा से सटा इलाका है. बस पटना से अररिया जा रही थी.

इस हादसे में बस में सवार सभी 20 यात्री घायल हो गए हैं. जिनमें 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल, निर्मली लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद 7 गंभीर घायलों को सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

समय से पहले बस रवाना, नींद में था चालक

हादसे की वजह लापरवाही मानी जा रही है. घायलों के मुताबिक, बस मालिक और चालक ने ज्यादा सवारी बैठाने के लालच में बस को निर्धारित समय से पहले ही रवाना कर दिया था. पटना से बस खुलने का समय शाम 5 बजे था, लेकिन इसे शुक्रवार रात 11 बजे ही चलवा दिया गया. बताया जा रहा है कि चालक रातभर वाहन चलाता रहा और नींद की झपकी में नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह टक्कर हुई.

घायलों में अररिया, सुपौल, पटना और छपरा जिलों के यात्री शामिल हैं. सभी को प्राथमिक इलाज देने के बाद गंभीर स्थिति में सुपौल रेफर किया गया. घायलों की जानकारी दी गई है.

सुपौल (करजाइन): ज्योति कुमारी (26), कार्तिक कुमार (7), अजय कुमार (29)
अररिया: गॉड कुमार (26), पूजा कुमारी (25), एमडी शहनाज (19), पारो देवी (60), पुनिया देवी (60)
पटना: राजेन्द्र महतो (56), सूरज कुमार (28)
छपरा: नीरज प्रसाद (35)

घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडलीय अस्पताल, निर्मली में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. डॉ. प्रदीप कुमार की देखरेख में डॉक्टरों और नर्सों की टीम ने घायलों का इलाज शुरू किया. वहीं स्थानीय प्रशासन ने भी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया. पुलिस ने ट्रक और बस को जब्त कर लिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget