एक्सप्लोरर

बिहार में पहले चरण की 4 सीटों पर 70 से अधिक नामांकन, जानिए मैदान में कहां से कितने उम्मीदवार

Lok Sabha Election Nomination in Bihar: प्रथम चरण के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच 30 मार्च को होनी है. दो अप्रैल नाम वापसी की अंतिम तिथि है.

Lok Sabha Nomination: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बिहार की चार सीट के लिए 70 से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं. निर्वाचन आयोग की ओर से गुरुवार (28 मार्च) की शाम यह जानकारी दी गई है. जिन चार सीट पर 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा उनमें सबसे अधिक 22 उम्मीदवार गया सीट पर हैं जबकि औरंगाबाद में 21, नवादा में 17, और जमुई में 12 प्रत्याशी हैं.

प्रथम चरण के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच 30 मार्च को होनी है जबकि दो अप्रैल नाम वापसी की अंतिम तिथि है. सभी चार सीट पर प्रदेश में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है.

कहां से किसने किया नामांकन?

एनडीए के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गया सीट से, विवेक ठाकुर ने नवादा और अरुण भारती ने जमुई से अपना नामांकन दाखिल किया. बिहार में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के उम्मीदवारों अभय कुशवाहा (औरंगाबाद), अर्चना रविदास (जमुई) और कुमार सर्वजीत (गया) ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया. आरजेडी ‘‘इंडिया’’ गठबंधन में शामिल है.

‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से सामूहिक तौर सीट बंटवारे की घोषणा किए बिना ही बिहार में लगभग एक दर्जन सीट पर आरजेडी ने एकतरफा उम्मीदवार उतारकर सबको चौंका दिया है. आरजेडी ने औरंगाबाद सीट पर जेडीयू से आए अभय कुशवाहा को टिकट दिया है. औरंगाबाद से कांग्रेस के पूर्व सांसद निखिल कुमार को चुनावी मैदान में उतारे जाने की चर्चा थी, लेकिन आरजेडी ने कुशवाहा को उम्मीदवार बना दिया. औरंगाबाद से बीजेपी के मौजूदा सांसद सुशील कुमार सिंह ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था.

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख 79 वर्षीय जीतन राम मांझी ने प्रदेश बीजेपी प्रमुख और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जेडीयू के मंत्री श्रवण कुमार और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान की उपस्थिति में गया (सुरक्षित) सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. जमुई के लिए रवाना होने से पहले एनडीए नेताओं ने जनसभा को संबोधित भी किया. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती को जमुई (सुरक्षित) सीट से चुनावी मैदान में उतारा है.

यह भी पढ़ें- Mahagathbandhan Seat Sharing: सीट बंटवारे पर महागठबंधन में बात बनी, तेजस्वी यादव इस फॉर्मूले पर आज करेंगे घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget