एक्सप्लोरर

Bihar: लालू यादव के बयान ने चौंकाया! CM से मिले कांग्रेस नेता, JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश, बिहार में सब ठीक है?

Bihar Politics: बिहार में बुधवार को सियासी पारा हाई रहा. सीट शेयरिंग के मुद्दे पर लालू यादव के 'चौंकाने' वाले बयान के बीच कांग्रेस नेताओं और नीतीश कुमार के बीच में चर्चा हुई.

Bihar News: बिहार में राजनीतिक पारा तेजी से बढ़ रहा है. लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले इंडिया ब्लॉक (I.N.D.I.A) के सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर हलचल तेज हुई तो वहीं सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जेडीयू के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. वहीं, नीतीश कुमार की नाराजगी को लेकर लालू यादव (Lalu Yadav) की 'चुप्पी' वाला जवाब भी बहुत कुछ गया.

सबसे पहले बात इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर हुई प्रगति की करते हैं. दरअसल, पिछले महीने 19 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में गठबंधन की बड़ी बैठक हुई थी जिसमें 27 पार्टियां शामिल हुई थीं. बैठक के बाद बताया गया था कि 20 दिनों के भीतर सीट शेयरिंग फाइनल हो जाएगा लेकिन अब एक महीना पूरा होने जा रहा है लेकिन कुछ तय नहीं हुआ है. इसको लेकर कुछ पार्टियों की नाराजगी की भी खबर है. वहीं, लालू यादव से जब सीट शेयरिंग को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ''सीट शेयरिंग इतनी जल्दी नहीं होती है.'' लालू यादव चाहे जो भी बयान दे रहे हों लेकिन इस बीच उनके सहयोगी दलों कांग्रेस और जेडीयू के बीच बुधवार को सीएम नीतीश कुमार के आवास पर बैठक हुई. 

सीएम नीतीश के आवास पर हुई अहम बैठक
सीएम नीतीश कुमार के आवास पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और पार्टी के विधायक दल के नेता शकील अहमद खान बुधवार को बातचीत के लिए पहुंचे थे. इस बैठक में जेडीयू की तरफ से बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी और मंत्री संजय झा मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता सीट शेयरिंग पर पार्टी हाइकमान का मेसेज लेकर नीतीश से मिले थे. 

लालू यादव ने नीतीश की नाराजगी के सवाल को टाला
नीतीश कुमार की लालू यादव के साथ नाराजगी की अटकलें चल रही हैं. यह सीट शेयरिंग के मुद्दे को लेकर था. नीतीश की पार्टी चाहती है कि जल्द से जल्द सीट पर चर्चा फाइनल हो जाए. लेकिन लालू यादव ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि ये सब इतनी जल्दी नहीं होता. वहीं जब पत्रकारों ने लालू यादव से इसको लेकर सवाल पूछा तो वह इसे टाल गए. तनातनी की खबरों के बीच मकर संक्रांति के अवसर पर नीतीश, लालू यादव के आवास भी गए थे जहां उन्होंने पारंपरिक चूड़ा-दही का भोज आयोजित किया था. 

चुनावी रणनीति पर पार्टी नेताओं से चर्चा करेंगे नीतीश
उधर, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद नीतीश कुमार पहली पार्टी कार्य़ालय पहुंचे. बताया जा रहा है कि वह लोकसभा चुनाव को लेकर जेडीयू की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे. इसके अलावा वह पार्टी के जिला अध्यक्षों से भी मुलाकात करेंगे. इस दौरान बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें- Seat Sharing: महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर मचे बवाल के बीच आया RJD सुप्रीमो का बड़ा बयान, क्या बोले लालू यादव?

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, यहां हुआ फैसला
पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, यहां हुआ फैसला

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget