एक्सप्लोरर

बिहार में चिराग के इर्द-गिर्द नए सिरे से अभियान की योजना बना रही LJPR, NDA में साख मजबूत करने की तैयारी!

LJPR Planning: एलजेपीआर चिराग को केंद्र में रखकर ‘चिराग का चौपाल’ अभियान शुरू करने वाली है. इस अभियान में सांसद और पार्टी के सदस्य, संगठन के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से लोगों से बातचीत करेंगे.

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार में अपने नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को केंद्र में रखकर ‘चिराग का चौपाल’ अभियान शुरू कर सकती है, क्योंकि पार्टी राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले उनके नेतृत्व से जुड़ी साख को मजबूत करना चाहती है.

NDA में तीसरी प्रमुख सहयोगी एलजेपीआर

पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस अभियान में सांसदों सहित पार्टी के सदस्य, संगठन के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से विभिन्न स्थानों पर लोगों से बातचीत करेंगे. भाजपा और जेडीयू के बाद बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की तीसरी प्रमुख सहयोगी, लोजपा (रामविलास) ने राजग में सबसे पहले कई जनसभाएं आयोजित की हैं. 

ऐसा इसलिए क्योंकि पार्टी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता में गिरावट को देखते हुए अपनी संभावनाओं को मजबूत करने का एक अवसर दिखाई दे रहा है. लोजपा (रामविलास) के कुछ नेताओं ने दावा किया कि पासवान के बारे में चर्चा राजग के व्यापक हित में भी है, क्योंकि सत्तारूढ़ गठबंधन जदयू अध्यक्ष कुमार के कथित स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के कारण नेतृत्व संकट से जूझ रहा है.

लोजपा (रालोद) के एक नेता ने दावा किया, ‘‘भाजपा के पास एक मजबूत संगठन है. जदयू के पास संगठन की कमी है, लेकिन उसके पास एक नेता है, लेकिन उसके बारे में संदेह बढ़ रहे हैं. राजग का सामाजिक समीकरण अधिक मजबूत है, लेकिन विपक्षी गठबंधन अधिक व्यवस्थित और केंद्रित है.’’

उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर केंद्रीय मंत्री के लगातार हमले को जनभावना का प्रतिबिंब बताया. हालांकि, हाल ही में पासवान ने थोड़ा नरम रुख अपनाया और कहा कि अगर अक्टूबर-नवंबर में होने वाले चुनावों में राजग सत्ता में बनी रहती है, तो नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री होंगे.

इस टिप्पणी की तीखी आलोचनाओं के बाद राजनीतिक संतुलन बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. राजग खेमे में सीट के बंटवारे पर बातचीत अभी शुरू नहीं हुई है, जिसमें केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा भी शामिल हैं. ऐसे में गठबंधन के कुछ नेताओं ने उनकी हालिया तीखी टिप्पणियों को राजनीतिक दिखावा बताया है.

पार्टी ने उठाए थे बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल

पासवान के करीबी सहयोगी और लोकसभा सांसद अरुण भारती ने हाल ही में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा था कि उनकी पार्टी को कानून-व्यवस्था जैसे अहम मुद्दे पर लोगों की भावनाओं को आवाज देनी होगी. हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी राजग के सदस्य के तौर पर चुनाव लड़ेगी और सीट बंटवारे पर ‘सार्थक चर्चा’ की उम्मीद जताई.

ये भी पढ़ें: Nishant Samvad: CM नीतीश के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री! आज पटना में लोगों से करेंगे संवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget