एक्सप्लोरर

Pashupati Paras: पशुपति पारस की NDA से नाराजगी खत्म, कहा- 'पीएम मोदी का निर्णय सर्वोपरि'

Pashupati Paras News: एनडीए में सीट बंटवारे के बाद पशुपति पारस नाराज चल रहे थे और मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया था. वहीं, अब फिर से एक्स पर पीएम मोदी की वो प्रशंसा कर रहे हैं.

Pashupati Paras: पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की अब एनडीए से नाराजगी खत्म हो गई है. उन्होंने शनिवार को एक्स पर ट्वीट कर इसके संकेत दिए. बता दें कि पहले 'एक्स' अकाउंट से पारस ने 'मोदी का परिवार' हटा लिया था. अब फिर से उन्होंने 'मोदी का परिवार' लिख दिया है. इसके साथ ही एक्स पर उन्होंने लिखा कि 'पीएम नरेंद्र मोदी जी हमारे भी नेता हैं और उनका निर्णय हमारे लिए सर्वोपरि है.'

'रालोजपा एनडीए का है अभिन्न अंग'

पशुपति पारस ने एक्स पर लिखा कि 'हमारी पार्टी रालोजपा, एनडीए का अभिन्न अंग है. माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी हमारे भी नेता हैं और उनका निर्णय हमारे लिए सर्वोपरि है एवं उनके नेतृत्व में एनडीए पूरे देश में 400+ सीट जीतकर तीसरी बार रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी.'

 

एनडीए से चल रहे थे नाराज

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में एनडीए की ओर से सभी 40 सीटों पर सीट शेयरिंग हो चुकी है. चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति को पांच सीट दी गई तो चिराग के चाचा पशुपति पारस को एनडीए में एक भी सीट नहीं मिली, जिससे नाराज होकर पशुपति पारस ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और एनडीए से दूरी बना ली थी. पशुपति पारस हाजीपुर सीट की मांग कर रहे थे वह सीट चिराग के खेमे चली गई थी. कहा जा रहा था महागठबंधन में उन्हें सीट मिलेगी, लेकिन महागठबंधन के सीट बंटवारे में भी पशुपति पारस को खाली हाथ लगा. 

वहीं, महागठबंधन से निराशा के बाद अब पशुपति पारस एक बार फिर से बीजेपी प्रेम दिखा रहे हैं. बता दें कि एनडीए के दलों में बीजेपी के खाते में 17 सीट, जेडीयू को 16, लोजपा (रा) को पांच सीट तथा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक-एक सीट मिली है.

ये भी पढ़ें: LJPR Candidate List: चिराग पासवान ने किया 5 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, JDU नेता की बेटी को भी टिकट, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget