एक्सप्लोरर

LJPR Candidate List: चिराग पासवान ने किया 5 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, JDU नेता की बेटी को भी टिकट, देखें लिस्ट

Chirag Paswan Paty Candidate: एलजेपी आर ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है. इसमें चिराग सहित सभी उम्मीदवारों का नाम शामिल है.

Chirag Paswan: बिहार की सीटों को लेकर एलजेपी आर ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है. जमुई से अरूण भारती, समस्तीपुर से शांभवी चौधरी, हाजीपुर से चिराग पासवान, वैशाली से वीणा देवी और खगड़िया से राजेश वर्मा के नाम का ऐलान हुआ है. वहीं, बता दें कि इसमें शांभवी चौधरी के नाम की काफी चर्चा हो रही है. शांभवी चौधरी सीएम नीतीश के करीबी मंत्री अशोक चौधरी की बेटी हैं.

चिराग परिवार के पास है दो सीट

एनडीए में सीट बंटवारे में चिराग पासवान को पांच सीट मिली थी. इनमें हाजीपुर, समस्तीपुर, वैशाली, खगड़िया और जमुई शामिल है. एलजेपी आर के सीट बंटवारे में दो सीट पर परिवार के ही सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं. हाजीपुर सीट से खुद चिराग पासवान चुनाव लड़े रहे हैं तो जमुई सीट पर उनके जीजा अरूण भारती चुनाव लड़ रहे हैं.

वीणा देवी को दोबारा मिला है मौका

वहीं, वैशाली सीट से वीणा देवी चुनाव लड़ रही हैं. 2019 में भी एलजेपी के टिकट से वीणा देवी वैशाली से  चुनाव लड़ी थीं और विजयी हुई थीं, लेकिन एलजेपी में टूट के बाद वो पहले पारस गुट के साथ चली गई थीं. हाल के दिनों में चिराग पासवान के गुट में शामिल हुई थीं. खगड़िया सीट से राजेश वर्मा को टिकट मिला है. उन्होंने चिराग का हमेशा साथ दिया है. 2020 में भागलपुर से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं. राजेश वर्मा भागलपुर के डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं. भागलपुर में उनका सर्राफा व्यवसायी का बड़ा कारोबार है.

हाजीपुर सीट को लेकर एनडीए में मचा था घमासान

वहीं, हाजीपुर सीट को लेकर चाचा पशुपति और भतीजे चिराग के बीच खूब बयानबाजी हो रही थी. एनडीए में दोनों इस सीट पर दावा कर रहे थे, लेकिन एनडीए में यह सीट चिराग के खेमे में चली गई, जिससे नाराज होकर पशुपति पारस ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. बता दें कि एनडीए के दलों में बीजेपी के खाते में 17 सीट, जेडीयू को 16, लोजपा (रा) को पांच सीट तथा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक- एक सीट मिली है.

ये भी पढे़ं: Pappu Yadav: पप्पू यादव को नहीं मिलेगा कांग्रेस का सिंबल! पूर्णिया सीट को लेकर मचे घमासान पर हो गया सबकुछ साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget