एक्सप्लोरर

Lalu Yadav: 'विवेक और बुद्धि से इंडिया गठबंधन को वोट दें अन्यथा...', लालू यादव ने लोगों से की ये अपील

Bihar Elections 2024: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव अपने अंदाज में लगातार केंद्र पर हमलावर हैं. वहीं, एक बार फिर उन्होंने एक्स पर बीजेपी को आड़े हाथों लिया है.

Lalu Yadav: लोकसभा चुनाव के समर में खूब आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं. बिहार में भी जमकर बयानबाजी हो रही है. बिहार में 'इंडिया' गठबंधन की तरफ से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मोर्चा संभाले हुए हैं तो वहीं एनडीए में सीएम नीतीश सहित कई दिग्गज चुनाव प्रचार में जुटे हैं. इस बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अपना वोट विवेक और बुद्धि से इंडिया गठबंधन को दें अन्यथा बीजेपी संविधान और लोकतंत्र खत्म कर पूरे देश में 'सूरत मॉडल' लागू कर देगी.

लालू यादव ने एक्स पर लिखी ये बात

लालू यादव ने एक्स पर लिखा कि 'बीजेपी संविधान और लोकतंत्र के खात्मे के साथ-साथ देश से सरकारी नौकरी और आरक्षण को भी समाप्त कर देगी. सबने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भी देखा, कैसे ये लोकतंत्र को समाप्त कर रहे है? इस चुनाव में सूरत, गुजरात से विपक्षी उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर उसे बीजेपी में शामिल करा तथा शेष उम्मीदवारों से पर्चा वापस करा मतदाताओं को उनके वोट देने के लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित किया गया है.'

आगे उन्होंने लिखा कि देश बचाने वाले इस महत्त्वपूर्ण चुनाव में अपना वोट विवेक और बुद्धि से 'इंडिया' गठबंधन को दें अन्यथा ये भाजपाई संविधान और लोकतंत्र खत्म कर- पूरे देश में यही सूरत मॉडल लागू कर देंगे, बाबा साहब अंबेडकर द्वारा दिए गए वोट के अधिकार को छीन लेंगे, संविधान और वर्तमान लोकतांत्रिक व्यवस्था को समाप्त कर देंगे.'

दूसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर मतदान

बता दें कि बिहार में दूसरे चरण के चुनाव में किशनगंज, पूर्णिया, बांका, भागलपुर और कटिहार के मतदाता 26 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इन सीटों को अपने पक्ष में करने को लेकर सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है. इस दौरान जमकर एक दूसरे पर छींटाकशी भी रही हैं.

ये भी पढ़ें: Exclusive: ...तो कटिहार से हार जाएंगे तारिक अनवर? कारण बताते हुए JDU सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting Live: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में वोटिंग, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
LIVE: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में वोटिंग, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget