एक्सप्लोरर

Lalan Singh Resign: राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से ललन सिंह ने दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार अब संभालेंगे कमान

Lalan Singh News: दिल्ली पहुंचे जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि जो हमारे नेता निर्णय लेंगे हमलोग उनके साथ हैं. बिहार ही नहीं बल्कि देश टकटकी लगाकर नीतीश कुमार की ओर देख रहा है.

Lalan Singh Resign: दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अब सवाल है कि क्या नीतीश कुमार पार्टी की कमान संभालेंगे. यह भी खबर थोड़ी देर में सामने आ जाएगी. हालांकि ललन सिंह ने इस्तीफे की वजह अभी सामने नहीं आई है.

इस बैठक को लेकर दिल्ली पहुंचे जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि जो हमारे नेता निर्णय लेंगे हमलोग उनके साथ हैं. बिहार ही नहीं बल्कि देश टकटकी लगाकर नीतीश कुमार की ओर देख रहा है. एबीपी न्यूज़ के एक सवाल पर कि इंडिया गठबंधन के साथ नीतीश कुमार रहेंगे या नहीं? क्या असमंजश की स्थित में हैं? इस पर जेडीयू नेताओं ने कहा कि ऐसा नहीं हैं. मुख्यमंत्री ने तो कहा ही है कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए. आपलोग क्या चाहते हैं कि एनडीए में जाएं इस पर कहा कि यह मैं कैसे कह सकता हूं, लेकिन नीतीश कुमार का जो निर्णय होगा हम लोग उनके साथ है. इंडिया कमेटी में जगह नहीं दी गई लेकिन बुलाकर दिया जाएगा पद.

'देश का पीएम कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो'

ललन सिंह की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अब नीतीश कुमार ने इसकी जिम्मेदारी संभाल ली है. दिल्ली में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने जोश में नारा लगाया. कहा, 'देश का पीएम कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो'. कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार और ललन सिंह में कोई अंतर नहीं है. इसलिए बदला गया है कि देश में लोकसभा का चुनाव है. इंडिया गठबंधन की मजबूरी है कि वो लोग नीतीश कुमार को लेकर चलें.

बता दें कि सबसे पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई है. कुछ देर के बाद आज शुक्रवार को ही राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी. राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इन सभी प्रस्तावों पर मुहर लग जाएगी. नीतीश कुमार 2003 से अब तक जनता दल यूनाइटेड के पांचवें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में होंगे. सबसे पहले शरद यादव 2016 तक जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे थे. उसके बाद नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे. नीतीश कुमार के बाद आरसीपी सिंह को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी. फिर आरसीपी सिंह के बाद ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था. अब फिर दूसरी बार नीतीश कुमार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार के लिए पैरवी करने वाले थे उपेंद्र कुशवाहा, अब BJP से आया CM के लिए खुला ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget