एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश कुमार के लिए पैरवी करने वाले थे उपेंद्र कुशवाहा, अब BJP से आया CM के लिए खुला ऑफर  

JDU Meeting in Delhi: दिल्ली में जेडीयू की बैठक होने वाली है इस बीच बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बड़ी बात कही है. ललन सिंह पर हमला बोला है.

पटना: एक तरफ बिहार में बढ़ती ठंड के बीच पारा गिर रहा है तो वहीं दूसरी ओर बिहार की सियासत बयानबाजी से गर्म है. दिल्ली में शुक्रवार को होने वाली जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बीच बीच बिहार बीजेपी के नेता ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के लिए खुला ऑफर दे दिया है. बीजेपी के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने शुक्रवार को एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि नीतीश सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे तब ही बीजेपी की ओर से कुछ विचार किया जा सकता है.

हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ बीजेपी की तब ही कुछ बन पाएगी जब बिहार में सीएम बीजेपी का बने. इससे कम पर कोई समझौता संभव नहीं है. नहीं तो नीतीश के लिए एनडीए के दरवाजे बंद हैं. उन्होंने कहा कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में जनादेश बीजेपी को मिला था, लेकिन तब भी नीतीश कुमार को सीएम बनाया गया था.

लालू से मिल गए हैं ललन सिंह: हरिभूषण ठाकुर बचौल

आगे ललन सिंह पर प्रहार करते हुए हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा, "ललन सिंह लालू से मिल गए हैं. जेडीयू तोड़ सकते हैं. तेजस्वी को लालू यादव सीएम बनाना चाहते हैं". बता दें कि कल तक बीजेपी कह रही थी कि नीतीश कुमार के लिए एनडीए के दरवाजे बंद हैं. आज बीजेपी की तरफ से कहा गया कि सीएम की कुर्सी नीतीश छोड़ेंगे और बीजेपी का सीएम बने तब विचार कर सकते हैं. इस बयान के बाद सियासी घमासान मचना तय है.

उपेंद्र कुशवाहा ने कही थी पैरवी करने की बात

उधर उपेंद्र कुशवाहा ने पहले ही बयान दे चुके हैं कि नीतीश कुमार का आरजेडी के साथ जाना आत्मघाती कदम था. अगर नीतीश कुमार सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करें कि आरजेडी से उनका संबंध टूट गया और अगर एनडीए में फिर से शामिल होने की बात होगी तो फैसला बीजेपी के लोग करेंगे लेकिन हम उनके लिए पैरवी जरूर कर देंगे.

यह भी पढ़ें- Patna Crime News: पटना में हथकड़ी लगाए युवक ने थाने के तीसरे तल्ले से लगाई छलांग, मौत, चोरी का था आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget