एक्सप्लोरर

KK Pathak News: स्कूलों में DM ने दिया छुट्टी का आदेश... भड़का शिक्षा विभाग, जारी हो गई नई गाइडलाइन

KK Pathak New Order: शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद सिंह ने सोमवार को पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा है. आदेश के बाद एक नए विवाद की स्थिति बनती दिख रही है.

पटना: शिक्षा विभाग (Education Department) के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) छुट्टी से लौटकर आने के बाद फिर से एक्शन मोड में दिख रहे हैं. अब स्कूलों में छुट्टियों को लेकर उन्होंने सख्त निर्देश जारी किए हैं. शिक्षा विभाग की ओर से कहा गया है कि किसी भी कीमत पर स्कूलों में छुट्टी नहीं करनी है. हालांकि इसके बीच ठंड और शीतलहर को देखते हुए नालंदा और पटना के डीएम ने छुट्टी का आदेश दे दिया जिसके बाद अब एक नए विवाद की स्थिति बनती दिख रही है. सोमवार (22 जनवरी) को शिक्षा विभाग की ओर से नया फरमान जारी किया गया है.

नए फरमान में क्या कहा गया है?

दरअसल इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद सिंह ने सोमवार को पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि पटना के डीएम ने जिले के सारे स्कूलों को 23 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है, लेकिन इससे पहले 20 जनवरी को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने पत्र लिख कर कहा था कि किसी भी स्कूल को बंद करने से पहले शिक्षा विभाग से अनुमति ली जाए. यह पटना के जिलाधिकारी ने नहीं किया. ऐसे में अपर मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे अपने जिले के सारे स्कूलों को खुला रखने की कार्रवाई सुनिश्चित करें.

शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशक का पत्र मिलने के बाद पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सारे स्कूलों के हेडमास्टर से लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और दूसरे अधिकारियों को पत्र भेजा है. उनसे कहा गया है कि वे सरकारी स्कूल को खुलवाएं. निर्देश दिया गया है कि तुरंत इस पर कार्रवाई की जाए.

बता दें कि 20 जनवरी को ही केके पाठक ने स्कूलों में छुट्टियों को लेकर इससे संबंधित पत्र राज्य के सभी प्रमंडल आयुक्तों को भेजा था. साफ कहा था बात-बात पर विद्यालय को बंद रखने की परंपरा पर रोक लगनी चाहिए. अब दूसरी ओर सोमवार को जारी हुए नए आदेश के बाद ऐसा लग रहा है कि शिक्षा विभाग और जिलाधिकारी के बीच विवाद न हो जाए. अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जिन जिलों में डीएम ने 23 जनवरी तक आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद किया था क्या वह खुलेंगे?

यह भी पढ़ें- Bihar Police News: बिहार में इस तारीख तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, मुख्यालय ने जारी किया हाई अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget