एक्सप्लोरर

खाकी द बिहार चैप्टर वाले IPS अमित लोढ़ा को नीतीश सरकार का तोहफा, आईजी से ADG प्रमोट

IPS Amit Lodha: राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो में पुलिस महानिरीक्षक अमित लोढ़ा को अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर प्रोन्नति दी गई है. उनके ऊपर आय से अधिक संपत्ति के आरोप भी लगे हैं.

Bihar News: वेब सीरीज 'खाकी द बिहार चैप्टर' से चर्चाओं में आए आईपीएस अमित लोढ़ा (IPS Amit Lodha) पर नीतीश सरकार (Nitish Government) मेहरबान दिखाई दे रही है. सरकार ने उन्हें आईजी से एडीजी के पद पर प्रमोशन देने का आदेश दिया है. गृह विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है. इसके अनुसार, आईपीएस अमित लोढ़ा को उनके कनीय पदाधिकारी रत्न संजय कटियार की सापेक्षता में प्रोन्नति दी गई है. लोढ़ा को प्रोन्नति कनीय को मिली प्रोन्नति की तिथि से वैचारिक रूप से पदस्थापन के बाद पदभार ग्रहण की तिथि से वास्तविक रूप से देय होगी.

दूसरी तरफ सरकार के कोपभाजन बने अमित लोढ़ा कई मुकदमों की मार भी झेल रहे हैं. अमित लोढ़ा की लिखी गई किताब पर 'खाकी द बिहार चैप्टर' वेब सीरिज बनी है. इस वेब सीरिज में बिहार में सत्ता में शीर्ष पर बैठे कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसकी वजह से अमिल लोढ़ा पर सरकार की गाज गिरी है. उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था.

अमित लोढ़ा पर अवैध कमाई के लगे थे आरोप

अमित लोढ़ा जब गया रेंज के आईजी थे तब उनपर अवैध कमाई के आरोप भी लगे. आय से अधिक संपत्ति के अलावा भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए गए, जिसकी जांच बिहार पुलिस की स्पेशल विजिलेंस यूनिट को सौंपी गई थी. लोढ़ा पर फ्राइडे स्टोरी टेलर एलएलपी और अन्य के साथ मिलकर निजी व्यापार से अवैध कमाई करने का आरोप लगा था. उनकी संपत्ति 7 करोड़ रुपये बताई गई थी, जबकि कानूनी स्त्रोतों से उनकी कुल आय 2 करोड़ से ज्यादा नहीं होनी चाहिए थी.

उनके ऊपर मुकदमा भ्रष्टाचार निवारण कानून 1998 की धारा 13(1) (बी) 13(2) समेत अन्य धाराओं में दर्ज है. इसी के आधार पर ईडी ने उनके खिलाफ ईसीआईआर दर्ज की है. नया केस दर्ज होने के बाद लोढ़ा कानूनी शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: आरा तनिष्क लूट मामला: लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, दारोगा और सिपाही समेत कई सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget