एक्सप्लोरर

आरा तनिष्क लूट मामला: लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, दारोगा और सिपाही समेत कई सस्पेंड

Tanishq Robbery Case: आरा में तनिष्क के शोरूम में 10 मार्च, 2025 को दिनदहाड़े लूट की घटना हुई थी. कुछ लुटेरे गिरफ्तार किए गए हैं. फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.

Bihar News: बिहार के आरा में तनिष्क के शोरूम में हुई लूट के मामले में कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है. जांच के बाद भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने मामले में कार्रवाई करते हुए ERV-4 डायल-112 के प्रभारी दारोगा मनोज तिवारी, सिपाही स्वीटी कुमारी और मंटू कुमार को निलंबित कर दिया है. इसके अलावा ERV-4 डायल-112 के चालक अरविंद कुमार, क्रॉस मोबाइल, आरा नगर थाना और आरा नवादा थाना को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है.

10 मार्च को हुई थी लूट

बता दें कि आरा के गोपाली चौक स्थित तनिष्क के शोरूम में 10 मार्च को दिनदहाड़े लूट की घटना हुई थी. हथियारबंद अपराधियों ने शोरूम में घुसकर 10 करोड़ 9 लाख के गहने लूट लिए थे. घटना के बाद पुलिस ने लूटकांड में शामिल दो अपराधियों को बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा छोटा पुल के पास से गिरफ्तार किया था. उनके पास से 2 पिस्टल, 5 कारतूस और लूट के दौरान सुरक्षा गार्ड से छीनी गई राइफल को भी बरामद किया गया था.

पुलिस का कहना है कि लूटकांड में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही लूटी गई ज्वेलरी बरामद कर ली जाएगी और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

आरा शहर में कड़ी हुई सुरक्षा-व्यवस्था

तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में हुई लूट की घटना के बाद आरा शहर में सुरक्षा-व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. इसके साथ ही पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा सके. भोजपुर एसपी राज का साफ तौर पर कहना है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और पुलिसकर्मियों की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पुलिस प्रशासन की पूरी कोशिश रहेगी कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

यह भी पढ़ें: पटना के दानापुर की खुशबू बनेंगी डॉक्टर, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की पहल से पूरा होगा सपना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget