एक्सप्लोरर

Katihar Firing: कटिहार में लूटपाट के दौरान मारी गोली, रेलवे फाटक के पास ट्रेन के जाने का इंतजार कर रहा था युवक

Katihar Robbery: परिजन घायल अब्दुल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

कटिहार: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिन्नाडीह रेलवे फाटक के पास मंगलवार (7 जून) की रात लूटपाट के दौरान विरोध करने पर एक युवक को बदमाश ने गोली मार दी. लूटपाट करने के लिए पांच की संख्या में बदमाश अचानक रेलवे फाटक के पास पहुंच गए. युवक से बदमाशों ने पैसे और मोबाइल लूट लिए. जख्मी युवक नगर थाना क्षेत्र के महमूद चौक का रहने वाला मो. अब्दुल है. वह रात में अपनी बहन के घर से लौट रहा था.

जख्मी युवक ने खुद बताई पूरी घटना

घटना के संबंध में जख्मी युवक मो. अब्दुल ने बताया कि रेलवे फाटक के पास वह अपनी बाइक बंद कर खड़ा था. फाटक गिरा हुआ था. इस दौरान रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी आ गई. वह ट्रेन के पास होने का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान पांच युवक वहां पहुंचे और लात से मारकर बाइक के साथ गिरा दिया. इसके बाद उसके पॉकेट से फोन निकाल लिया. पैसे लूट लिए. उसने विरोध किया तो पांच बदमाशों में से एक ने गोली चला दी जो उसके पैर में लग गई.

बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर

युवक ने कहा कि घटना के दौरान वह खुद को बचाने के लिए चिल्लाने लगा. उसकी आवाज सुनकर सभी बदमाश वहां से फरार हो गए. अब्दुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे. फोन से अब्दुल ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी. परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. वहीं जख्मी युवक ने यह भी कहा कि वह देखने के बाद बदमाशों को पहचान लेगा.

इस मामले में मामले में नगर थाना अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आपसी रंजिश और पैसे के लेनदेन को लेकर गोली चली है. इस मामले में अस्पताल में भर्ती घायल युवक का बयान दर्ज कर लिया गया है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar: आरा में खुशी के बीच मातम, तिलक और बारात में खूब हुआ ठांय-ठांय, 4 लोगों को लगी गोली, दूल्हे की मां भी जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget