एक्सप्लोरर

KCR Bihar Visit: केसीआर बोले- बिहार की धरती को नमन, CM नीतीश ने तेलंगाना की तारीफ करते हुए BJP को कोसा

K Chandrashekar Rao First Statement in Patna: केसीआर ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है. काफी संख्या में बिहार के मजदूर तेलंगाना में रहते हैं. सबको अपना मानता हूं.

पटनाः तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K Chandrashekar Rao) बुधवार को पटना पहुंचे. मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) भी मौजूद रहे. इस दौरान केसीआर (KCR) ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है. बिहार की धरती को नमन. काफी संख्या में बिहार के मजदूर तेलंगाना में रहते हैं. सबको अपना मानता हूं. हर संभव मदद करता हूं. 12 मजदूर बिहार के वहां मरे थे. उसका दुख है. आज सहायता राशि दी है.

नीतीश कुमार बोले- बिहार की धरती पर स्वागत

इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा- "चंद्रशेखर राव जी का बिहार की धरती पर स्वागत है. गलवान घाटी में शहीद हुए बिहार के वीर सपूतों को यहां आकर श्रद्धांजलि दी. उनके परिजनों को 10-10 लाख रुपये दिए. तेलंगाना में मारे गए बिहार के प्रवासी मजदूरों के परिजनों को भी 5-5 लाख रुपया मुआवजा दिया. इलके लिये उनका धन्यवाद. राज्यों को एक-दूसरे को सहयोग करना चाहिए. 2001 से चंद्रशेखर राव आंध्र प्रदेश से अलग तेलंगाना राज्य बनाने की मांग कर रहे थे. आंदोलन कर रहे थे. मैं तब केंद्र में मंत्री था. तेलंगाना अलग राज्य अपने बनवाया. यह बहुत बड़ी बात है. पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि लंबे आंदोलन, लंबे संघर्ष के बाद कोई राज्य बना हो."

यह भी पढ़ें- BPSC अभ्यर्थियों पर पटना में लाठीचार्ज, परसेंटाइल सिस्टम और दो पाली में परीक्षा को लेकर कर रहे थे विरोध

बीजेपी पर नीतीश कुमार ने साधा निशाना

वहीं नीतीश कुमार ने आगे कहा कि हम विशेष राज्य का दर्जा मांगते रहे, लेकिन केंद्र ने नहीं दिया. मिला होता तो बिहार बहुत आगे होता. नीतीश कुमार ने इशारों-इशारों में बीजेपी पर हमला किया. कहा कि तेलंगाना में आपने काफी काम किया जबकि कुछ लोग आपके कामकाज पर सवाल उठा रहे. जो लोग सवाल उठा रहे वह लोग खुद कोई काम नहीं करते.

राज्यों से ही देश बनता हैतेजस्वी यादव

इस दौरान कार्यक्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी ने कहा कि राज्यों से ही देश बनता है. हम लोग अपने-अपने राज्यों को मजबूत करेंगे. विकास करेंगे, ताकि देश मजबूत हो. बिहार गरीब, पिछड़ा राज्य है. केंद्र से कोई मदद नहीं मिल रही है. खुद से बिहार के लिए राज्य सरकार जो कर सकती है करेगी. गलवान घाटी में शहीद हुए बिहार के वीर सपूतों के परिजनों व आग लगने से तेलंगाना में मारे गए बिहार के प्रवासी मजदूरों के परिजनों को यहां आकर मुआवजा देने के लिए के चंद्रशेखर राव का धन्यवाद. राज्यों को एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए.

राबड़ी आवास जा सकते हैं केसीआर

वहीं दूसरी ओर यह भी खबर है कि लालू यादव से मिलने के लिए केसीआर राबड़ी आवास जा सकते हैं. वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्ष को एकजुट करने के संदर्भ में चर्चा होगी. राष्ट्रीय राजनीति पर बातचीत होगी. नीतीश की भूमिका 2024 में क्या हो सकती है? इस पर मंथन हो सकता है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: गोपालगंज में 5 साल की बच्ची के साथ किशोर ने किया रेप, बच्ची की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget