एक्सप्लोरर

Waqf Board Bill: वक्फ बिल मामले में जेपीसी ने बिहार दौरे को किया स्थगित, सामने आया ये बड़ा कारण

Waqf Board Bill 2024: मंगलवार को पटना आने के बाद बुधवार को बैठक होनी थी. जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में यह समिति पटना पहुंचने वाली थी. अब नई तारीख की घोषणा होगी.

Waqf Board Bill 2024: केंद्र सरकार की ओर से लाए गए वक्फ बिल मामले में संयुक्त संसदीय समिति (Joint Parliamentary Committee) आज मंगलवार (12 नवंबर) को बिहार दौरे पर आने वाली थी. हालांकि यह दौरा अब स्थगित हो गया है. जगदंबिका पाल (Jagdambika Pal) की अध्यक्षता में यह समिति पटना पहुंचने वाली थी. 

कल यानी बुधवार (13 नवंबर) को पटना में बैठक थी. पटना में जेपीसी वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर सुन्नी-शिया वक्फ बोर्ड, अल्पसंख्यक विभाग, विधि विभाग और बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के साथ चर्चा करने वाली थी. 

जल्द तय होगी बिहार दौरे की नई तारीख की घोषणा

दौरा स्थगित करने के पीछे बड़ी वजह सामने आई है. जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके अलावा कई राज्यों में उपचुनाव भी होने हैं. जेपीसी के कई सदस्य उसमें व्यस्त हैं इसलिए बिहार दौरा स्थगित हुआ है. जेपीसी ने वक्फ संशोधन विधेयक पर पक्षकारों का पक्ष सुनने के लिए कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों का अपना रिसर्च दौरा पूरा कर लिया है. दूसरे चरण में बिहार आना था लेकिन स्टडी दौरा स्थगित कर दिया गया. जल्द दौरे की नई तारीख तय होगी.

जेपीसी में शामिल हैं पक्ष और विपक्ष दोनों के सांसद

बता दें कि वक्फ संशोधन विधेयक 2024 वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और संरक्षण से जुड़ा है. संसद के शीतकालीन सत्र में इसे पारित कराया जा सकता है. विधेयक वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग को भी रोकेगा. जेपीसी में कुल 31 सदस्य हैं. लोकसभा के 21 सदस्यों के अलावा राज्यसभा के भी 10 सदस्यों के नाम जेपीसी में शामिल किए गए हैं. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सांसद इस समिति में हैं. अब बिहार दौरे के लिए नई तारीखों का इंतजार करना होगा. माना जा रहा कि बिहार में उपचुनाव के बाद कभी भी समिति की ओर से आने की तिथि तय की जा सकती है.

यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले कांग्रेस का बड़ा बयान, तारीख में छुपे राज को किया डिकोड!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget