एक्सप्लोरर

CM नीतीश की मानिसक स्थिति पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब, जीतन राम मांझी ने ऐसा क्या कह दिया?

Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के सम्मान हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार कल भी बिहार के चहेते थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे.

Jitan Ram Manjhi News: बिहार में आरजेडी और कांग्रेस समेत विपक्ष के अन्य दल सीएम नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर कई बार सवाल उठा चुके हैं. एक बार फिर इसको लेकर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है. गुरुवार (20 मार्च, 2025) को एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रगान के दौरान अपने प्रधान सचिव दीपक को कुछ इशारा करने लगे. इस पर सियासत तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर इस घटनाक्रम का वीडियो शेयर करते हुए नीतीश कुमार पर विपक्ष के नेता हमला कर रहे हैं. ऐसे नेताओं को अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने करारा जवाब दिया है.

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा, "बिहार सहित देश का अपमान करने वाले लोग बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी पर सवाल उठा रहे हैं. वैसे लोगों को मैं बता दूं कि लालू जी एंड कंपनी ने हमारे बिहार राज्य के नाम को गाली बना दिया था पर नीतीश कुमार जी ही हैं जिन्होंने बिहार को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिलाया. एक तरफ जहां लालू जी के शासनकाल को याद कर बिहार के लोग थर्रा जाते हैं वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार जी कल भी बिहार के चहेते थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे. नीतीश कुमार बिहार के सम्मान हैं."

लालू के साथ संजय यादव ने भी किया हमला

मुख्यमंत्री के वीडियो को शेयर करते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने तंज कसा है. एक्स पर लिखा, "राष्ट्रगान का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान." उधर आरजेडी सांसद संजय यादव ने एक्स पर लिखा, "CM के संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति अगर चंद सेकंड के लिए भी मानसिक और शारीरिक रूप से स्थिर, सतर्क और सचेत नहीं है तो यह गंभीर मामला है."

इंडियन यूथ कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, "नीतीश कुमार ना राष्ट्र का ना राष्ट्रगान का, ना ही जन गण के मन का सम्मान कर रहे हैं. आपको बता दें ये 14 करोड़ बिहारवासियों के भाग्य विधाता हैं. क्या नीतीश कुमार अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं? अगर हां तो फिर सरकार कौन चला रहा है? क्योंकि राष्ट्रगान हो रहा है और ये जनाब मस्ती में इधर-उधर ताककर गप्प मार रहे हैं. बेशर्म जैसे मुस्कुरा रहे हैं. चचा कुर्सी छोड़िए, इस्तीफा दीजिए और बिहार एवं देश का अपमान बंद कीजिए."

यह भी पढ़ें- 'राष्ट्रगान का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान', लालू यादव का CM नीतीश कुमार पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget