एक्सप्लोरर

Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी गया सीट से किन मुद्दों पर लड़ रहे हैं चुनाव? 'मरीन ड्राइव' को बताया ड्रीम प्रोजेक्ट

Gaya Lok Sabha Seat: गया से चुनाव लड़ने पर पूर्व सीएम जीतन राम मांधी ने कहा कि हम नहीं जनता चुनाव लड़ रही है. हम तो बस जनता में जाकर हाजिरी लगाने का काम कर रहे हैं.

Jitan Ram Manjhi: गया अनुसूचित जाति की आरक्षित सीट है. 19 अप्रैल को पहले चरण में यहां पर वोटिंग होनी है. एनडीए से 'हम' के प्रत्याशी जीतन राम मांझी हैं. 80 साल के उम्र में भी पूरे दमखम के साथ चुनाव की तैयारियों में जीतन राम मांझी लगे हुए हैं. वहीं, गुरुवार को एबीपी न्यूज़ से उन्होंने खास बातचीत की. बातचीत में उन्होंने कहा कि गया लोकसभा क्षेत्र में विकास का काम लंबे समय से हुआ ही नहीं है. मुझे गया का विकास करना है. विकास सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा है. 

सूखा यहां बड़ी समस्या है. नहर निकालकर फल्गु में हम सोन का पानी लाएंगे. जलस्तर उंचा होगा. गर्मी में जो पशु पक्षी मारे जाते हैं वह भी बच जाएंगे. गया को पर्यटन के लिहाज से और विकसित करेंगे. मरीन ड्राइव बनेगा. 

16 अप्रैल को होगी पीएम की रैली- जीतन राम मांझी 

जीतन राम मांझी ने कहा कि गया में हम नहीं जनता चुनाव लड़ रही है. हम तो बस जनता में जाकर हाजिरी लगाने का काम कर रहे हैं. मांझी ने आगे कहा कि जनता का कहना है कि आप आठ बार विधायक रहे हैं. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं. आप जीतकर संसद में जाइएगा तो साधारण सांसद नहीं रहिएगा. पीएम मोदी गया में 16 तारीख को रैली करेंगे. अबकी बार 400 पार. 400 से ज्यादा सीटें एनडीए को आएगा. बिहार में सभी 40 सीट जीतेंगे. पीएम मोदी के नाम पर जनता वोट कर रही है.

'इंडिया' गठबंधन पर साधा निशाना

'हम' नेता ने कहा कि यहां से आरजेडी के प्रत्याशी कुमार सर्वजीत हैं. उन पर हम कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. हम अपना फोकस अपने चुनाव पर लगाए हुए हैं. दूसरे दलों पर टिप्पणी करना मेरी आदत नहीं है. यह काम महागठबंधन के लोग करते हैं. वह लोग महानतम हैं. हम महान नहीं. हम अपनी बात सिर्फ करते हैं. बिहार में एनडीए एकजुट है. पीएम मोदी पर सबको विश्वास है. उसी के आधार पर जनता भोट करेगी. 'इंडिया' गठबंधन तो बिखर गया है. उनको जनता से मतलब नहीं है. 

वायनाड में राहुल गांधी के खिलाफ में वामदल चुनाव लड़ रहे हैं.  'इंडिया' गठबंधन टूटता जा रहा है. 'इंडिया' गठबंधन को बस इससे मतलब है कि उनके यहां पीएम कौन बनेगा? मंशा ही उनकी खराब है. एनडीए की मंशा है कि विकास हो, गरीबी हटे, अर्थव्यवस्था और अच्छी हो. जनता सब की असलियत समझ रही है.

8 बार विधायक रहे हैं जीतन राम मांझी 

बता दें जीतन राम मांझी 8 बार विधायक रहे, कई बार मंत्री बने. बिहार के सीएम रहे. सांसद कभी नहीं बने. 2014 में जेडीयू से लोकसभा चुनाव लड़े लेकिन हार गए. 2019 में महागठबंधन से लड़े हार गए. अब एनडीए से अपनी पार्टी 'हम' से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, इस बार महागठबंधन से आरजेडी के प्रत्याशी कुमार सर्वजीत हैं.

ये भी पढे़ं: JDU Leader Resign: नीतीश कुमार की पार्टी को लगा बड़ा झटका, JDU की इस नेता ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget