एक्सप्लोरर

Bihar News: शराबबंदी पर फिर बोले जीतन राम मांझी, कहा- जेल में बंद शराबियों को छोड़ें, आरक्षण को लेकर बड़ा बयान

Jitan Ram Manjhi Statement: बिहार में लागू शराबबंदी को लेकर जीतन राम मांझी कई बार बयान दे चुके हैं. सोमवार को उन्होंने कहा कि जो भी आज पीने के चलते जेल में हैं उसका केस हटाकर उन्हें माफ किया जाए.

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने शराबबंदी को लेकर कई बार बयान दिया है. हाल ही में दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी उन्होंने कहा था कि शराबबंदी अच्छी है लेकिन फिर से इसकी समीक्षा की जरूरत है. अब सोमवार को उन्होंने एक बार फिर बयान दिया है कि जो भी आज पीने के चलते जेल में हैं उसका केस हटाकर उन्हें माफ किया जाए. उनको रिलीज किया जाए.

दिल्ली में दिए गए बयान में तो मांझी ने यहां तक कह दिया था कि जो क्वार्टर पीते हैं उन्हें नहीं पकड़ना चाहिए. उन्होंने कहा था कि शराबबंदी बहुत अच्छी चीज है, लेकिन जहां तक उसको अमल में लाने का सवाल है तो उसमें गड़बड़ियां हो रही हैं. बड़े लोग हैं, तस्कर लोग हैं वो बच जा रहे हैं. वो मालामाल हो रहे हैं. 70 प्रतिशत वैसे गरीब लोग जेल में बंद हैं जो आधा लीटर, क्वार्टर दारू पीकर पकड़े गए हैं. 

आरक्षण पर मांझी ने क्या कहा?

इधर, आरक्षण को लेकर मांझी ने कहा कि किसी 27 परसेंट है तो किसी को दस परसेंट आरक्षण है. सब मिलाकर अगर जोड़ते हैं तो 80 प्रतिशत के आसपास जनसंख्या का रिजर्वेशन आता है. हाल में जब संशोधन करके संविधान का सवर्णों के लिए दस परसेंट आरक्षण दिया गया. 49.5 से 59.5 किया गया. इस क्रम में जातीय जनगणना करवा कर जिसकी जितनी जनसंख्या हो उसको उतना आरक्षण मिलना चाहिए.

जीतन राम मांझी ने कहा कि अब तो झारखंड ने भी 49 प्रतिशत से आगे कर दिया तो फिर बिहार को करने में क्या दिक्कत है? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि अब जनसंख्या के आधार पर चाहे 70 प्रतिशत हो या 80 प्रतिशत हमारी जनसंख्या हो उन सबको आरक्षण के दायरे को बढ़ाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: भतीजे को चाचा का इशारा! NDA में स्वागत के साथ पशुपति पारस ने चिराग पासवान के लिए कही ये खास बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget