एक्सप्लोरर

Jitan Ram Manjhi: 'किसी कारण अगर दूसरे...', टिकट कट जाने पर अश्विनी चौबे को जीतन राम मांझी ने दी सलाह

Lok Sabha Election 2024: जीतन राम मांझी एनडीए से गया के प्रत्याशी हैं. वहीं, शनिवार को जीतन राम मांझी ने मीडिया के कई सवालों का जवाब दिए.

Jitan Ram Manjhi: बोधगया में बिहार के पूर्व सीएम सह एनडीए उम्मीदवार जीतन राम मांझी ने शनिवार को मीडिया से कई मुद्दों पर बातचीत. बक्सर से अश्विनी चौबे का टिकट कट जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उन्हें बहुत सम्मान दिया. इस दौरान कई विभाग के मंत्री भी रहें. किसी कारण से अगर किसी दूसरे को मौका मिला है तो धैर्य से काम लेना चाहिए. परिपक्व और समझदार नेता हैं. ऐसे में कहते हैं कि जनता इसका फैसला करेगी तो इसमें बुरा क्या है? उन्होंने बात सही की है. जनता नरेंद्र मोदी के साथ है. नरेंद्र मोदी के निर्णय का जनता फैसला देगी तो इसमें कहां कुछ गलत बात है.

राहुल गांधी के बयान पर दी प्रतिक्रिया

सरकार बदलने पर कार्रवाई की बात राहुल गांधी ने कही है. इस पर जीतन राम मांझी ने कहा कि यह उनकी गीदड़ भभकी है. लोकतंत्र का अपमान कहां हो रहा है? यहां लोकतंत्र तो सम्मान हो रहा है. जी-20 सम्मेलन में सैकड़ों देशों के लोग आए. सभी नरेंद्र मोदी के सामने नतमस्तक हो रहे हैं तो अपमान हो रहा है क्या? आज आर्थिक क्षेत्र में 5वां स्थिति में हैं और आने वाले समय में तीसरे पायदान पर रहेंगे. कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है तो लोगों को भरमा रहे हैं.

लालू यादव पर साधा निशाना

लालू यादव पर ईडी और सीबीआई की कार्रवाई की वजह से रोहिणी आचार्य को नई विरासत या उत्तराधिकारी लाने पर पूर्व सीएम ने कहा कि देहात में कहा जाता है कि 'चोर के दाढ़ी में तिनका' जो चोर, बेईमान और कातिल हैं. हमेशा वह सशंकित रहते है. गांव में देखा है कि चोर के भागने की दिशा में कुछ चोर दूसरे दिशा में आकर शोर मचाते हैं. इस प्रकार से वह कर रहे हैं. बिहार में सुशासन का राज चल रहा है. महागठबंधन में अभी तक टिकट का बंटवारा तक नहीं हुआ है. 
कोई मुंह फुलाए बैठा है, कोई स्वतंत्र चुनाव लड़ने की बात करता है. वह अपने कुकर्म के चलते ध्वस्त हो रहे हैं और ठीकरा दूसरे पर फोड़ना चाह रहे हैं. हर हारा हुआ और प्रताड़ित आदमी कहता है इस बार ऐसा करेंगे.

वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार अचंभित करने वाला चुनाव परिणाम आएगा. इस पर 'हम' नेता ने कहा कि हमलोग भी यही कह रहे हैं. इस बार एनडीए बिहार में 40 के 40 सीट जीतेगा तो अचंभित होने वाला रिजल्ट तो आएगा. पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार लगातार पीएम बनेंगे जो चमत्कारी होगा. 

ये भी पढ़ें: Prashant Kishor: 'जननायक' को भारत रत्न से सम्मानित करने पर क्या बोले प्रशांत किशोर? बताई सरकार की मंशा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से पहले ही JDU में फूट! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट
नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से पहले ही JDU में फूट! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट
'कम से कम यह पद तो मिल ही जाए', नीतीश कुमार के लिए RJD सांसद मीसा भारती ने रख दी यह डिमांड
'कम से कम यह पद तो मिल ही जाए', नीतीश कुमार के लिए RJD सांसद मीसा भारती ने रख दी यह डिमांड
Begusarai News: 9वीं के छात्र को बीच रास्ते गोली मारकर हत्या, 12 घंटे में तीसरी बड़ी घटना से हड़कंप
बेगूसराय: 9वीं के छात्र को बीच रास्ते गोली मारकर हत्या, 12 घंटे में तीसरी बड़ी घटना से हड़कंप
बिहार के सियासी माहौल पर तेजस्वी यादव बोले, 'नीतीश कुमार राज्यसभा नहीं जाना चाहते थे लेकिन...'
बिहार के सियासी माहौल पर तेजस्वी यादव बोले, 'नीतीश कुमार राज्यसभा नहीं जाना चाहते थे लेकिन...'

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया जंग में जीत का बड़ा दावा, बोले- ईरान मान गया, हमें भेजा बहुत कीमती गिफ्ट
ट्रंप ने किया जंग में जीत का बड़ा दावा, बोले- ईरान मान गया, हमें भेजा बहुत कीमती गिफ्ट
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
Israel-US Iran War Live: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
Live: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
IPL में 8.4 करोड़ वाले इस खिलाड़ी को देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित हैं सौरव गांगुली, जानिए क्या कहा
IPL में 8.4 करोड़ वाले इस खिलाड़ी को देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित हैं सौरव गांगुली, जानिए क्या कहा
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का 'रहमान डकैत' वाला रोल, अब हो रहा पछतावा
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का 'रहमान डकैत' वाला रोल, अब हो रहा पछतावा
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
क्या होता है क्वाड्रिप्लेजिया, जिसने ले ली हरीश राणा की जान? बाइकर्स को सबसे ज्यादा खतरा
क्या होता है क्वाड्रिप्लेजिया, जिसने ले ली हरीश राणा की जान? बाइकर्स को सबसे ज्यादा खतरा
महिलाओं के लिए तीन बेस्ट सरकारी योजनाएं, जानें कैसे उठाएं फायदा?
महिलाओं के लिए तीन बेस्ट सरकारी योजनाएं, जानें कैसे उठाएं फायदा?
Embed widget