एक्सप्लोरर

Jitan Ram Manjhi: ललन सिंह हटे नहीं हटाए गए? जीतन राम मांझी के बयान से समझिए पूरा माजरा

Jitan Ram Manjhi Reaction on Lalan Singh Resign: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. पढ़िए पूरी खबर.

पटना: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) में बड़ा फेरबदल हो चुका है. दिल्ली में शुक्रवार (29 दिसंबर) को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें ललन सिंह (Lalan Singh) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने का प्रस्ताव रखा. इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वीकार कर लिया. अब इसके बाद नीतीश कुमार जेडीयू के नए अध्यक्ष होंगे यह भी तय हो गया है. अब इस पर अलग-अलग पार्टी के नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया आने लगी है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने भी इस पर बयान दिया है.

दरअसल, एक तरफ जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार बन गए हैं और पार्टी के नेता-कार्यकर्ता खुश हैं तो वहीं विपक्ष इस इस्तीफे का सारा ठीकरा मुख्यमंत्री पर ही फोड़ रहा है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार को लेकर हमला बोला. शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा, "ऐसा कोई सगा नहीं जिसको नीतीश कुमार ने ठगा नहीं."

'ललन सिंह का भी पत्ता साफ कर दिया गया'

जीतन राम मांझी ने अपने पोस्ट में ही एक ऐसी लाइन भी लिखी है जिससे यह लग रहा है कि ललन सिंह ने इस्तीफा नहीं दिया है बल्कि उन्हें हटा दिया गया है. जीतन राम मांझी ने लिखा कि, "नीतीश कुमार की तीन वर्षीय योजना के तहत ललन सिंह का भी पत्ता साफ कर दिया गया है. वैसे ललन बाबू को समझना चाहिए था कि जो नीतीश कुमार फर्नांडिस साहब के ना हुए, आरसीपी बाबू, शरद यादव, दिग्विजय सिंह के ना हुए वह उनके कैसे होंगे? ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं."

जेडीयू कार्यालय में उत्साह का माहौल

वहीं दूसरी ओर ललन सिंह के इस्तीफे के बाद जैसे ही यह खबर सामने आई कि नीतीश कुमार अब पार्टी की कमान संभालेंगे तो यहां अबीर-गुलाल लगाते हुए कार्यकर्ता खुशी मनाने लगे. इतना ही नहीं बल्कि नारा लगाने लगे कि देश का प्रधानमंत्री कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो. अब आने वाले समय में देखना होगा कि इस बदलाव के बाद अब मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव को लेकर किस तरह से रणनीति बनाते हैं.

यह भी पढ़ें- Lalan Singh Resign: राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से ललन सिंह ने दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार अब संभालेंगे कमान

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget