एक्सप्लोरर

जनता को बिहार का नागरिक होने का प्रमाण देना पड़ेगा: JMM

Supriyo Bhattacharya: ये तुगलकी फरमान आया है. बिहार के आठ करोड़ मतदाताओं को एक महीने के अंदर खुद को बिहारी होने, बिहार का मतदाता होने का प्रमाण देना पड़ेगा.

Jharkhand Mukti Morcha: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार को चुनाव आयोग और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अब जनता को बिहार का नागरिक होने का प्रमाण देना पड़ेगा, इसमें आधार कार्ड और वोटर कार्ड का एपिक नंबर मान्य नहीं होगा.

सुप्रियो भट्टाचार्य ने क्या कहा?

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि यह बिहार चुनाव प्रक्रिया को जटिल बनाने और राष्ट्रपति शासन लागू करने के लिए खेल हो रहा है. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि विगत दो दिन में देश में एक तरफ चुनाव आयोग और दूसरी तरफ आरएसएस के बीच संधि बनी है, जो इस देश के संविधान से समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता तथा नागरिकों के मौलिक अधिकार को छीनने का काम कर रहे हैं. चुनाव आयोग का टैगलाइन है- 'नो वोटर लेफ्ट बिहाइंड'. मतलब कोई मतदाता छूटे नहीं, लेकिन अब बिहार से मतदाताओं को छोड़ने की व्यापक तैयारी शुरू हो गई है.

उन्होंने कहा कि एक ऐसा तुगलकी फरमान आया है कि बिहार के आठ करोड़ मतदाताओं को एक महीने के अंदर खुद को बिहारी होने, बिहार का मतदाता होने का प्रमाण देना पड़ेगा, लेकिन प्रमाण में आधार मान्य नहीं होगा, इसमें वोटर कार्ड का एपिक नंबर भी मान्य नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि यह सब बिहार में होने वाले चुनाव की वजह से किया जा रहा है. बीजेपी की निश्चित हार से बचाने के लिए चुनाव प्रक्रिया को जटिल बनाया जा रहा है. बिहार चुनाव को टालकर और राष्ट्रपति शासन लागू करने के लिए खेल हो रहा है.

'मौलिक अधिकार में ही मताधिकार का वर्णन'

आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के संविधान की प्रस्तावना में आपातकाल के दौरान शामिल किए गए "समाजवादी" और "धर्मनिरपेक्ष" शब्दों पर विचार करने के बयान पर झामुमो नेता ने कहा, "पहले तो होसबोले बताएं कि वह देश के संविधान को मानते हैं नहीं. मौलिक अधिकार में ही मताधिकार का वर्णन है, इसलिए चुनाव आयोग का यह कदम गलत है." उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि अगस्त माह से झारखंड में भी इसकी शुरुआत होने वाली है.

ये भी पढ़ें: सिवान में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में मारी गोली, हत्या की प्लानिंग ऐसे हुई नाकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
Explained: इंसानी करतूत से लेकर नेताओं के बयान! कैसे हजारों सालों तक इकट्ठा करेगा 'अर्थ ब्लैक बॉक्स', कयामत के बाद कौन खोलेगा?
इंसानी करतूत से लेकर नेताओं के बयानों तक! कैसे हजारों सालों तक इकट्ठा करेगा 'अर्थ ब्लैक बॉक्स'?
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget