एक्सप्लोरर

Jehanabad Murder: जहानाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पंचायत चुनाव की रंजिश में घटना को दिया गया अंजाम

Bihar Crime News: चीरी गांव की घटना है. शख्स अपने खेत में सरसों की फसल की देखरेख कर रहा था. उसी वक्त पहले लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी और जाते-जाते उसके हाथ और पैर में गोली मार दी गई.

जहानाबाद: पुरानी चुनावी रंजिश में अपराधियों ने शुक्रवार की देर शाम एक युवक को गोली मार दी. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान शख्स की मौत हो गई. मौत की खबर सुनते ही परिजन आक्रोशित हो गए और शव को सड़क पर रख कर एनएच-83 को जाम कर दिया. प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. युवक चीरी गांव का रहने वाला मनोरंजन कुमार था.

शुक्रवार की शाम मनोरंजन अपने खेत में सरसों की फसल की देखरेख कर रहा था. उसी वक्त घात लगाए बदमाशों ने पहले उसकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद जाते-जाते उसके हाथ और पैर में गोली मार दी गई. फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे. आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

भाई ने कही चुनावी रंजिश में की गई हत्या

मनोरंजन के भाई बिरजू महतो ने बताया कि उसका भाई चीरी पंचायत के मुखिया विपिन सिंह का समर्थक था. इसी कारण उसके भाई की मुखिया के विरोधी पक्ष के लोगों ने हत्या की है. मुखिया विपिन सिंह ने भी कहा कि पड़ोस के गांव के लोगों ने चुनावी रंजिश में साजिश के तहत मनोरंजन की हत्या की है. वह उनका कार्यकर्ता था. इससे पहले भी इसे लेकर स्थानीय थाने से लेकर एसपी से मिल चुके हैं लेकिन कोई मदद नहीं करता है. उनकी जान को भी खतरा है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही दलबल के साथ एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय पहुंचे. लोगों को काफी मशक्कत कर समझाया. जाम को समाप्त कराया. एसडीपीओ ने बताया कि पुरानी चुनावी रंजिश में कहा जा रहा है कि घटना घटी है. घटना के बाद लोगों ने आक्रोशित होकर सड़क को जाम कर दिया था. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने में जुटी है.

यह भी पढ़ें- Purnea University Exam 2023: बिहार में परीक्षा की जगह महागठबंधन की रैली को प्राथमिकता! BA पार्ट-2 का एग्जाम रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget