एक्सप्लोरर

Jehanabad News: जहानाबाद कोर्ट में घुसकर शख्स ने जज पर फेंका पत्थर, पुलिस के हाथ पांव फूले

Bihar News: जहानाबाद अदालत में एक व्यक्ति ने एक्साइज न्यायाधीश पर पत्थर फेंका. इस घटना से न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Jehanabad News: जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में शुक्रवार को सुरक्षा की उस वक्त पोल खुल गई जब एक शख्स ने एक्साइज वन के जज के इजलास में घुसकर पत्थर फेंककर हमला कर दिया. अचानक हमले से लोग हैरत में पड़ गए और वहां उपस्थित सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से उस शख्स को पकड़ लिया गया. उसे स्थानीय नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया. नगर थाने की पुलिस शख्स से पूछताछ करने के साथ-साथ मामले की जांच में जुट गई है.

क्या है मामला?

दरअसल, जहानाबाद व्यवहार न्यायालय स्थित एक्साइज वन के जज पुष्पम कुमार झा अपने इजलास में बैठकर मामले की सुनवाई कर रहे थे उसी समय एक शख्स अंदर घुसकर पत्थर फेंकने लगा. पत्थर आसन की ओर भी जा गिरा. गनीमत यह रही कि जज को कोई गंभीर चोट नहीं लगी. हालांकि पत्थर के एक टुकड़े से जज के एक हाथ में चोट लगने की बात भी सामने आ रही है. इस घटना को लेकर पहले लोग अवाक रह गए और फिर तुरंत ही उसे शख्स को धर दबोचा गया. जज के निर्देश पर उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया. इधर थाने में उससे पुलिस पूछताछ कर रही है.

थानाध्यक्ष का आया बयान

नगर थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा के अनुसार पकड़ा गया शख्स का नाम अखिलेश कुमार है जो जहानाबाद जिले के पारस बिगहा थाने के सोहरईया गांव का रहने वाला है. इस बाबत एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया शख्स प्रथम दृष्टया में विक्षिप्त लग रहा है. उसके कागजात और उसके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. बहरहाल, वहीं, इस घटना के बाद कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.  

ये भी पढे़ं: Bihar Politics: सीएम नीतीश की इस चाल से बिहार विधानसभा में NDA को मिलेगा लाभ! बन गया है पूरा 'मास्टर प्लान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget