एक्सप्लोरर

बिहार में सियासत पलट सकती है? RJD सांसद मीसा भारती ने दिया चौंकाने वाला जवाब

Bihar Politics: RJD सांसद मीसा भारती ने सीएम नीतीश कुमार को दही-चूड़ा भोज पर बुलाने के सवाल पर कहा कि अच्छी बात है अभिभावक के तौर पर बड़े लोग आएं. दरवाजे पर कोई भी आए सबका स्वागत है.

Bihar News: बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज कई मायनों में अहम माना जाता है. मकर संक्रांति पर बिहार के सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है. सबकी निगाहें बिहार के सियासी दांव-पेंच पर टिकी रहती है कि कहीं कुछ खेला तो नहीं होने वाला है. इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सांसद मीसा भारती का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने पटना में आज (14जनवरी) मीडिया से बातचीत के दौरान मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए बिहार में राजनीतिक बदलाव पर बयान देते हुए बड़ा दावा किया.

राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं- मीसा भारती

RJD नेता मीसा भारती से जब पूछा गया कि बिहार में सियासत पलट सकती है? इस पर उन्होंने कहा कि इस तरह की चर्चाएं (बिहार में राजनीतिक बदलाव) कुछ समय से चल रही हैं क्योंकि पहले भी मकर संक्रांति के बाद बदलाव हुए हैं, लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. आज से ही शुभ काम शुरू हो जाते हैं. 


वहीं जब RJD सांसद से पूछा गया कि कुंभ भी चल रहा है तो कहा जा रहा है कि विपक्ष के लोग हिंदू विरोधी हैं इसलिए इसपर बयानबाजी कर रहे हैं उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि ऐसा नहीं है, आज हम सबने भी नहाने का बाद गंगाजल का छिड़काव किया है क्योंकि संभव नहीं है कि इतनी भारी संख्या में जहां लोग पहुंचे हुए हैं वहां कुंभ स्नान के लिए पहुंचे. उन्होंने कहा कि 2025 में हम ईश्वर से यही कामना करते हैं कि बिहार की तरक्की हो, बेरोजगारी दूर हो, बिहार में फैक्ट्रियां लगे. महिलाओं को महंगाई से निजात मिले. 

‘दरवाजे पर कोई आ जाए सबका स्वागत है’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आरजेडी के दही-चूड़ा भोज पर बुलाने के सवाल पर मीसा भारती ने कहा कि हम तो चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएं और अमित शाह भी आएं. ये तो अच्छी बात है कि घर में कोई बड़े लोग आएं. हमसे बड़े लोग अभिभावक के तौर पर हैं वे (नीतीश कुमार) आएं तो अच्छी बात है. वैसे भी हिंदू धर्म में अतिथि देवो भव कहा जाता है, दरवाजे पर कोई आ जाए सबका स्वागत है.

यह भी पढ़ें: RERA ने बिहार में जारी की प्रोजेक्ट और प्रमोटरों की ताजा रैंकिंग, देखें नंबर वन पर कौन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget