एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: जेडीयू, आरजेडी, बीजेपी या कांग्रेस... प्रशांत किशोर को कौन सी पार्टी 'पसंद'? PK ने किया खुलासा

Prashant Kishor Ideology: प्रशांत किशोर ने कहा कि कांग्रेस मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में 2024 का चुनाव लड़ने वाली है. पीके एक टीवी चैनल से बातचीत में बयान दिया है.

पटना: जन सुराज अभियान के प्रमुख प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) 2 अक्टूबर 2022 से लगातार बिहार के अलग-अलग जिलों में पदयात्रा कर रहे हैं. लोगों के बीच जाकर एक तरफ वो जागरूक करते दिखते हैं तो वहीं दूसरी ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, बीजेपी आदि पर लगातार हमला भी करते रहते हैं. इस बीच प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि उनकी विचारधारा कांग्रेस से मिलती है.

प्रशांत किशोर ने कहा कि कांग्रेस की आईडियोलॉजी उन्हें पसंद है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में 2024 का चुनाव लड़ने वाली है. खास कर राहुल गांधी का नेतृत्व और उनकी विचारधारा के हम काफी करीब हैं. कांग्रेस में प्रशांत किशोर जा सकते हैं या नहीं? इस सवाल पर उन्होंने कहा, "यह तो कांग्रेस को तय करना है. मैं तय नहीं कर सकता हूं. मुझे जो करना है वह मैं कर रहा हूं. हां यह बात भी सही है कि मेरी विचारधारा कांग्रेस के काफी करीब है."

'2025 में बीजेपी के लिए सरकार बनाना मुश्किल'

बातचीत में प्रशांत किशोर ने बड़े-बड़े दावे किए. उन्होंने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में बड़ा फेरबदल होगा. बीजेपी के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है. 2025 में बीजेपी के लिए सरकार बनाना मुश्किल है. पीके ने यह भी दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में बीजेपी 17 में से 10 सीटें हार जाएगी.

पीके बोले- बीजेपी के सांसदों से जनता तंग

आगे पीके ने कहा, "बिहार की जनता बीजेपी के सांसदों से तंग आ चुकी है, लेकिन सिर्फ मोदी का नाम और अल्टरनेटिव की कमी के कारण बीजेपी चुनाव जीत रही है. 2024 में 17 में से 10 सीट बीजेपी हार सकती है." हालांकि प्रशांत किशोर पहले भी कई बार प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर चुके हैं. यह भी कह चुके हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी का विकल्प कोई नहीं है, लेकिन टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस के प्रति सॉफ्ट दिखे. बता दें कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 17 अभी बीजेपी के पास है.

यह भी पढ़ें- JDU अध्यक्ष के हटाए जाने की अटकलों के बीच 'सीक्रेट' बैठक! नीतीश, ललन और विजय चौधरी में क्या हुई बात?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget