एक्सप्लोरर

Bihar News: MLC राधाचरण सेठ पर बड़ी कार्रवाई, छापेमारी के बाद JDU नेता को ईडी ने किया गिरफ्तार, लेकर पहुंची पटना

Radhacharan Seth: ईडी की टीम बुधवार की सुबह से जेडीयू के एमएलसी राधाचरण सेठ के ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. वहीं, सूचना मिली है कि ईडी ने उनको गिरफ्तार कर लिया है.

पटना: जेडीयू के एमएलसी (JDU MLC) राधाचरण सेठ (Radha Charan Seth) को ईडी (ED) की टीम अपने साथ बुधवार की रात आरा से पटना लेकर पहुंची है. सुबह से उनके ठिकानों पर छापेमारी चल रही थी. पटना में मेडिकल चेकअप कराया जा सकता है. ईडी ने उनको गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि जून महीने में भी इसी साल राधाचरण सेठ के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी. इसके बाद राधाचरण सेठ और उनके बेटे कन्हैया कुमार को पूछताछ के लिए पटना के ईडी दफ्तर में बुलाया गया था. करीब 15 दिन पहले ईडी की टीम ने राधाचरण सेठ और उनके बेटे कन्हैया से घंटों पूछताछ की थी. राधाचरण सेठ पर बालू घाट के ठेकों में करोड़ों की हेराफेरी एवं टैक्स चोरी के आरोप हैं.

फार्म हाउस पर ईडी की टीम ने मारी है छापेमारी

जेडीयू एमएलसी राधा चरण साह उर्फ सेठ जी के अनाईठ मठिया स्थित फार्म हाउस पर बुधवार की सुबह ईडी की टीम पहुंची. सुबह से टीम छापेमारी में जुटी हुई थी. शाम को ईडी की टीम राधा चरण सेठ को अपने साथ लेकर आरा से पटना के लिए निकल गई. वहीं, छापेमारी के दौरान समर्थकों की भीड़ भी घर के बाहर जुट गई थी. कहा जा रहा है कि पिछली बार टीम आई थी तो कागजात कुछ समझ नहीं आए थे. इसी सिलसिले में ईडी की टीम फिर से पहुंची थी.

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

बता दें कि राधाचरण सेठ के कई ठिकानों पर जून में भी ईडी टीम ने की छापेमारी की थी. पटना, भोजपुर, धनबाद और हजारीबाग सहित कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी. मिली जानकारी के अनुसार बालू से जुड़े मामले में छापेमारी की जा रही है. इससे पहले भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने फरवरी महीने में अचल संपत्ति को लेकर राधाचरण सेठ कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. वहीं, सूत्रों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय की पटना इकाई ने राधाचरण सेठ और उनके पुत्र से पूछताछ के लिए यह नोटिस जारी किया है. दोनों को 15 दिनों के अंदर निदेशालय के कार्यालय में आने के लिए कहा गया है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: गोपालगंज में संदिग्ध तरीके से प्रशिक्षण दे रहे केंद्र पर छापेमारी, हिरासत में 36 लोग, पुलिस कर रही है पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को बेमतलब…'
प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को बेमतलब…'
CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री को…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री को…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget