एक्सप्लोरर

CM नीतीश कुमार को बड़ा झटका! JDU में रहे इस कद्दावर नेता ने थामा मुकेश सहनी का दामन

Bihar Politics: पटना के एक होटल में वीआईपी की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी शामिल हुए. पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी को झटका लगा है. कभी जेडीयू में प्रवक्ता रहे डॉ. सुनील कुमार ने अब विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी का दामन थाम लिया है. पार्टी की ओर से शुक्रवार (06 जून, 2025) को पटना के एक होटल में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें बिहार इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के उपाध्यक्ष और जेडीयू के नेता रहे डॉ. सुनील कुमार सिंह के साथ-साथ बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने वीआईपी की सदस्यता ली. 

वीआईपी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पार्टी में आने वाले सभी लोगों का स्वागत किया. इस मौके पर मुकेश सहनी ने कहा कि आज वीआईपी के प्रति सभी जाति और वर्गों का आकर्षण बढ़ा है जो इस पार्टी की लोकप्रियता को प्रमाणित करता है. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात है कि वीआईपी की नीतियां प्रबुद्ध लोगों को आकर्षित कर रही हैं, यह हमारे गौरव का विषय है.

बिहार सरकार के पास कोई विजन नहीं: सहनी

मुकेश सहनी ने आगे कहा कि डॉ. सुनील सिंह सहित पार्टी में आए तमाम चिकित्सकों और उनके समर्थकों के पार्टी में आने से पार्टी मजबूत हुई है. देश भर में एक संदेश भी गया है. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि आज बिहार सरकार के पास कोई विजन नहीं है. नीतीश कुमार का मकसद सिर्फ सत्ता में बने रहना है.

क्या बोले डॉ. सुनील कुमार सिंह?

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि राज्य के लिए कुछ करने की तमन्ना के साथ मुकेश सहनी कार्य कर रहे हैं जो इन्हें अन्य नेताओं से अलग करता है. प्रदेश में शिक्षा, पलायन हो या स्वास्थ्य व्यवस्था हो, कानून-व्यवस्था सभी को लेकर इनके पास एक कार्ययोजना है, जो सुशासन का सही मॉडल है. आज स्वास्थ्य विभाग की क्या हालत है किसी से छिपी नहीं है. उन्होंने कहा कि वीआईपी की नीतियों ने उन्हें आकर्षित किया और आज इस दल में वे शामिल हुए. उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर बिहार आगे बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव ने बिहार के CM नीतीश कुमार को फिर सुनाया, PMCH से लेकर AIIMS तक की पोल खोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget