एक्सप्लोरर

'पाकिस्तान की साख दांव पर', JDU का दावा भारत उन्हें हर मोर्चे पर तबाह कर देगा

Rajiv Ranjan: राजीव रंजन ने कहा कि भारत के एक्शन के बाद पाकिस्तान को लगातार घरेलू मोर्चे पर भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. अब पाकिस्तान के लिए खुद को बचा पाना निसंदेह मुश्किल होगा.

JDU Leader Rajiv Ranjan: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के जरिए लिए गए एक्शन पर जेडीयू नेता राजीव रंजन (Rajiv Ranjan) ने खुल कर बात की. उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ठोस कदम उठा रहा है. बड़ी कार्रवाई की तैयारी है.

'बड़े फैसले लगातार लिए जा रहे हैं'

पाकिस्तानी एयरलाइनों के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने पर कहा, "कुछ बड़े फैसले लगातार लिए जा रहे हैं और उद्देश्य बिल्कुल स्पष्ट है कि हम न केवल उन्हें सामरिक दृष्टि से कमजोर करेंगे, बल्कि आर्थिक तौर पर भी तबाह कर देंगे."

राजीव रंजन ने कहा कि आतंकवाद के पोषक राष्ट्र के तौर पर पाकिस्तान ने जो नापाक हरकत भारत की सरजमीन पर की है, इसका खामियाजा उन्हें भुगतना होगा. ISI और पाकिस्तानी सेना का पूरा वजूद भारत विरोध पर टिका हुआ है. आज कहीं न कहीं उनकी साख और विश्वसनीयता पाकिस्तान में दांव पर लग गई है.

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान को लगातार घरेलू मोर्चे पर भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. अगर भारत ने उन्हें पूरी तरह से आर्थिक तौर पर कमजोर किया और आतंकवाद पर प्रभावी प्रहार किया तो पाकिस्तान के लिए खुद को बचा पाना निसंदेह मुश्किल होगा.

बड़े एक्शन प्लान में जुटा भारत  

बता दें कि बीते 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पहलगाम में घूमने गए टूरिस्ट पर जानलेवा हमला कर दिया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई. भारत ने इस घटना के बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया. तुरंत ही सिंधु जल संधि और बॉर्डर चेक पोस्ट बंद कर दिए गए. हवाई क्षेत्र पर भी रोक लगा दी गई है, अब भारत किसी बड़े एक्शन को अंजाम देने में जुट गया है.

हालांकि अब तक 12 दिन गुजर गए हैं, लेकिन क्या कुछ कार्रवाई आगे की जाएगी, भारत के लोगों के अपमान का बदला कैसे लिया जाएगा. इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है. देश के लोग इस इंतजार में सरकार की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं कि आखिर पाकिस्तान को सबक कब मिलेगा?  

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: 'हमारा एक ही मिशन...', नीतीश कुमार के करीबी मनीष वर्मा ने बताया JDU का चुनावी प्लान

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget